राजस्थान/प्रमोद कलाल: राजस्थान के बांसवाड़ा के टामटिया गांव में युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई. गुस्साए लोगों ने 30 घरों में आग लगा दी, कई मवेशी और बाइक जल गए. पुलिस मौके पर तैनात है और गांव में तनाव बना हुआ है.चलिए जानते है पूरा मामला:
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में पुरानी दुश्मनी के कारण दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान एक युवक गोविंद पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया. युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष के घरों और बाड़ों में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद करीब 30 घरों में आग लगा दी गई.
आगजनी इतनी भयानक थी कि कई बाइक और मवेशी भी जलकर राख हो गए. कुछ मवेशी जिंदा जल गए, जिससे हालात और दर्दनाक हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पर भी पथराव कर दिया. स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी खुद मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने की कोशिश की.
फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. कई आरोपी घटना के बाद फरार हो गए हैं. मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम को लेकर परिवार और पुलिस के बीच बातचीत जारी है.गांव में अभी भी जले हुए घरों से धुआं उठ रहा है और लोग डरे हुए हैं. पूरा गांव खौफ के साए में है और लोग इस घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई
-भारत एक्सप्रेस
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…