PM Modi Barrackpore Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर की धरती से एक ऐसी भविष्यवाणी कर दी है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. सोमवार को अपनी ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आत्मविश्वास से भरे लहजे में कहा कि इस चुनाव में यह उनकी आखिरी सभा है और अब वे सीधे 4 मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बंगाल लौटेंगे. प्रधानमंत्री का यह बयान बताता है कि उन्होंने जमीनी स्तर पर जनता का मिजाज भांप लिया है और वे बंगाल में ‘सत्ता परिवर्तन’ को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं.
प्रधानमंत्री ने टीएमसी के पुराने वादों पर तंज कसते हुए कहा कि ममता सरकार ने कोलकाता को लंदन बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन पिछले 15 सालों में शहर की पहचान ही संकट में डाल दी. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए यहां घुसपैठियों को बसाया गया.
मोदी ने भावुक अपील करते हुए कहा कि हमें मिलकर कोलकाता को उसकी मूल पहचान दिलानी है. हमें इसे घुसपैठियों का अड्डा बनने से रोकना होगा और कोलकाता को फिर से वही गौरवशाली कोलकाता बनाना है.
रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने बंगाल के साथ अपने व्यक्तिगत और आध्यात्मिक जुड़ाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती उनके आध्यात्मिक सफर का ऊर्जा केंद्र रही है. पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल के प्रति मेरा लगाव शक्ति के प्रति मेरी भक्ति जैसा है. यहां की महान हस्तियों और जनता जनार्दन ने मुझे जो प्यार दिया है, उसे मैं ईश्वर का आशीर्वाद मानता हूं.” उन्होंने बताया कि वे बंगाल की संस्कृति और यहां के लोगों की भावनाओं का बहुत सम्मान करते हैं.
चुनावी भागदौड़ के बीच प्रधानमंत्री ने अपने मानवीय पक्ष को भी जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि बंगाल में रैलियों और रोडशो के दौरान उन्हें जो पेंटिंग्स, चिट्ठियां और संदेश मिलते हैं, वे उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे. पीएम मोदी ने बताया कि रैली के बाद मैं रात में समय निकालकर हर तस्वीर और चिट्ठी को ध्यान से देखता हूं. कुछ में आपका दर्द दिखता है, तो कुछ में अपार आशीर्वाद. मैं कोशिश करता हूं कि हर संदेश का जवाब सोच-समझकर दिया जाए.
बैरकपुर की इस रैली को अपनी ‘विदाई रैली’ (चुनावी अभियान की) बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के हर हिस्से में उन्हें जो जनसमर्थन मिला है, वह यह बताने के लिए काफी है कि टीएमसी की विदाई का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि वे इस अटूट भरोसे के साथ लौट रहे हैं कि बंगाल की जनता इस बार विकास और सुशासन के नाम पर वोट करेगी और 4 मई को कमल खिलेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…