जीका वायरस (सांकेतिक)
Zika Virus: देश में कोरोना वायरस के मामले अभी कम क्या होने शुरु हुए देश में जीका वायरस का भी पहला मामला सामने आ गया. कर्नाटक के रायचूर जिले में पांच साल की एक बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही लोगों में जीका वायरस को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है.
इसे देखते हुए सरकार का कहना है कि वह जीका वायरस से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठाने जा रही है. जानकारों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को लेकर एलर्ट रहने की जरूरत है. क्योंकि जीका वायरस गर्भवती महिला से गर्भ मे पल रहे बच्चे में फैलता है.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार एडीज मच्छर के काटने से जीका वायरस फैलता है. केवल यही बीमारी ही नहीं, बल्कि एडीज मच्छर के काटने से ही चिकनगुनिया, डेंगू और येलो फीवर भी फैलता है. विशेषज्ञों के अनुसार इन तीनों वायरस में काफी समानता है. माना जाता है कि इन तीनों वायरस के फैलने की शुरुआत पश्चिम और मध्य अफ्रीका और दक्षिणपूर्व एशिया से हुई है.
इसे भी पढ़ें: Note Ban: क्या बंद हो जाएंगे 2000 रु के नोट? BJP सांसद ने संसद में उठाई मांग
क्या कहता है जीका पर हुआ शोध
एक आइलैंड पर जीका वायरस के फैलेने के बाद हुए शोध में इस बात का पता चला था कि जीका वायरस से संक्रमित 80 प्रतिशत लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि वे इस वायरस से संक्रमित हैं. इसका एक कारण यह भी था कि उनमें जीका के किसी तरह के लक्षण भी दिखाई नहीं दे रहे थे.
मात्र कुछ लोगों को ही फिवर के अलावा शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में दर्द जैसी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा था. जिसके बाद के शोध में यह साफ हो गया कि इसके लक्षण आम होने के कारण लोगों को इस बात का आभास ही नहीं होता कि वे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं.
इंसान से पहले बंदर
जीका वायरस का पहला मामला साल 1947 में पूर्वी अफ्रीका के युगांडा में सामने आया था. उस समय बंदरों में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी. इंसानों में जीका वायरस का पहला मामला सन 1952 में सामने आया था.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…