Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ranchi: सुषमा बड़ाईक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, IPS पी नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगा सुर्खियों में आई थीं

Ranchi News: ये आदिवासी महिला सिर्फ झारखंड का चर्चित नाम ही नहीं है बल्कि बिहार में भी काफी चर्चित हुई थी. दानिश रिजवान और आईपीएस नटराजन पर इस महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए थे.

Ranchi

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

Edited by Nitish Pandey

Ranchi: आईपीएस अफसर पीएस नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगाकर चर्चा में आई सुषमा बड़ाईक को मंगलवार सुबह गोली मार दी गयी. गंभीर हालत में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सुषमा को रांची (Ranchi) के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू इलाके में गोली मारी गयी है.

सुषमा बड़ाईक IPS पीएस नटराजन पर केस के बाद चर्चा में आईं थी. इस केस में पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था. जब आईपीएस नटराजन का केस उजागर हुआ था, तब भारी हंगामा हुआ था.

गोली मार मौके से फरार हो गए अपराधी

पुलिस के अनुसार, अपने सुरक्षाकर्मी के साथ सुषमा बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी. इसी दौरान तीन अपराधियों ने पीछे से आकर फायरिंग शुरू कर दी. बाइक पर पीछे बैठी सुषमा को फायरिंग के दौरान गोलियां लगी, जिसके बाद वो नीचे गिर पड़ी. गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जब जुटने लगे, तो अपराधी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षाकर्मी ने ही सुषमा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

आज हाईकोर्ट में होनी थी एक केस में सुनवाई

IPS पी एस नटराजन समेत दर्जनों लोगों पर यौन शोषण, रेप और रेप की कोशिश का मामला दर्ज करवा चुकी सुषमा बड़ाईक उर्फ पदमा से जुड़े एक केस संख्या 531/2020 की सुनवाई आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी. इस मामले की सुनावई जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में सूचीबद्ध है. इस केस में वो अपना पक्ष खुद ही अदालत में रखने वाली थी. लेकिन सुनवाई से पहले आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी गई है.

बता दें, कि सुषमा बड़ाईक ने कई हाईप्रोफाइल लोगों पर मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं. पुलिस को शक है कि इन्हीं वजह से सुषमा पर हमला करवाया गया है.

ये भी पढ़ें : ‘Youtube के चलते Exam में फेल हुआ, 75 लाख का मुआवजा दिलवाइए’- युवक पर सुप्रीम कोर्ट ने उल्टे ठोका 25 हजार का जुर्माना

रांची (Ranchi) के अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सुबह 9:30 बजे एक बाइक पर तीन की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. तीनों अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital