देश

Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले, ‘सबका साथ सबका विकास पर केंद्रित होगा बजट’

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री सीतारमण लगातार सातवीं बार केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी.

पूर्ण बजट से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जो मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास, आपने देखा है कि बजट राष्ट्रहित में आता है और इसी प्रकार से यह बजट आएगा.

इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का बजट भी संसद में आज पेश किया जाएगा. लोकसभा में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट पर बुधवार से चर्चा शुरू होगी.

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब सदन में 30 जुलाई को दे सकती हैं. रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई और फूड प्रोसेसिंग जैसे बड़े मंत्रालयों की डिमांड और ग्रांट पर चर्चा के लिए पांच-पांच घंटे का समय निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Union Budget 2024 Live Updates: थोड़ी देर में पेश होगा बजट, कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण

बता दें कि संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी. उन्होंने कहा कि कि जनता ने अपना जनादेश दे दिया है, देश को सकारात्मक विचारों की जरूरत है और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को दलीय हितों से ऊपर उठकर देश के लिए काम करना चाहिए.

ज्ञात हो कि संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे संसद सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है. सत्र में 22 दिनों की अवधि के दौरान 16 बैठकें होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

15 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago