Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Union Budget 2024 : नई कर प्रणाली का ऐलान, 3 लाख रुपये तक आय पर कोई टैक्स नहीं

संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे संसद सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है. सत्र में 22 दिनों की अवधि के दौरान 16 बैठकें होंगी.

Union Budget 2024 Live Updates

बजट 2024.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया. निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार केंद्रीय बजट को पेश किया. लोकसभा में बजट पर बुधवार से चर्चा शुरू होगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक दिन पहले सोमवार को सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-2024 पेश किया था. आर्थिक सर्वेक्षण पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसकी प्रशंसा की थी. पीएम ने कहा कि इसने हमारी अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित किया है और सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न सुधारों के परिणामों को भी दर्शाता है.

संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे संसद सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है. सत्र में 22 दिनों की अवधि के दौरान 16 बैठकें होंगी.

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब सदन में 30 जुलाई को दे सकती हैं. रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई और फूड प्रोसेसिंग जैसे बड़े मंत्रालयों की डिमांड और ग्रांट पर चर्चा के लिए 5-5 घंटे का समय निर्धारित किया गया है.

वहीं पेश किए गए बजट को पीएम मोदी ने एतिहासिक बजट करार दिया है. पीएम मोदी ने कहा, “देश को विकास की नई ऊंचाइ पर ले जाने वाले इस महत्वपूर्ण बजट के लिए मैं देशवासियों को बधाई देता हूं. यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है, यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं… नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है. इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी, यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है. यह जनजातीय समाज, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजना के साथ आया है. इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. इस बजट में छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों की प्रगति का नया रास्ता मिलेगा. बजट में उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है, इससे आर्थिक विकास को नई गति और निरंतरता मिलेगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital