देश

Union Budget 2024: सीएम धामी ने कहा, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी. मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट को लेकर लोकसभा स्पीकर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया आई है. धामी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी. बजट का सीधा प्रसारण संसद टीवी पर देखा जा सकता है.”

“बजट में अगले पांच सालों का विजन दिखाई देगा”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट का जिक्र करते हुए कहा, “पीएम मोदी का हमारे राज्य से काफी लगाव है और उन्होंने पहले भी उत्तराखंड को सौगात दी है. इस बार भी बजट से सौगात मिलेगी और ये बजट 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को भी पूरा करेगा. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में अगले पांच सालों का विजन दिखाई देगा.”

यह भी पढ़ें- Union Budget 2024 Live Updates: थोड़ी देर में पेश होगा बजट, कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण

वहीं, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी. यह उनका लगातार सातवां बजट होगा, जो पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा. उनके पास लगातार छह बजट पेश करने का गौरव है.” बता दें कि वित्त मंत्री सीतारमण लगातार सातवीं बार केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी. इससे पहले वह छह बार केंद्रीय बजट पेश कर चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago