Union Budget 2026 Date: देश में पेश होने वाले अगले बजट को लेकर बड़ा सस्पेंस क्रियेट हो गया है. मोदी सरकार हर साल 1 फरवरी को अपना बजट पेश करती है, लेकिन इस बार 1 फरवरी को रविवार का दिन पड़ रहा है, उससे भी बड़ी बात ये है कि 1 फरवरी को संत गुरु रविदास जयंती भी है.
साल 2025 में गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी को पड़ी थी. तब संसद का बजट सत्र चल रहा था, लेकिन 12 फरवरी के दिन संसद के दोनों सदनों में कोई बैठक नहीं की गई. इससे पहले 18 फरवरी 1981 को भी संसद के बजट सत्र के बीच में गुरु रविदास जयंती पड़ने की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.
अब अगर 1 फरवरी को बजट पेश कर दिया जाता है, तो यह इतिहास में दर्ज हो जाएगा. क्योंकि, मोदी सरकार के द्वारा 2017 में बजट की तारीख बदलने के बाद पहली बार रविवार को बजट पेश किया जाएगा. बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार 8वीं बार बजट पेश करेंगी. ऐसा करते ही वो इतिहास की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी, जिसने लगातार 8 बार बजट पेश किया हो.
इससे पहले 28 फरवरी 1999 में पहली बार वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को बजट पेश किया था. उस समय देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी.
सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करने की अपनी परंपरा बरकरार रखना चाहती है. रविदास जयंती केंद्र सरकार की पब्लिक हॉलिडे की लिस्ट में नहीं है. ऐसे में मोदी सरकार 1 फरवरी को बजट पेश कर सकती है.
ये भी पढ़ें- ई बिहार बा..! DGP के जिले वाले थानेदार ‘चोर’ हैं, डकार गए छापेमारी का इतना माल की हो गए सस्पेंड
संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बजट की तारीख पर अंतिम फैसला कैबिनेट कमेटी लेगी. अगर कैबिनेट कमेटी की बैठक में 1 फरवरी को बजट पेश नहीं करने का फैसला लिया जाता है तो फिर मोदी सरकार इन दो विकल्पों का उपयोग कर सकती है.
हो सकता है कि मोदी सरकार 31 जनवरी दिन शनिवार को बजट पेश कर दे. क्योंकि साल 2020 और साल 2025 में भी बजट शनिवार को ही पेश किया गया था. वहीं ये भी हो सकता है कि सरकार 2 फरवरी दिन सोमवार को बजट पेश करे.
बता दें कि, अंग्रेजों के समय से लेकर 2016 तक देश में बजट फरवरी महीने के अंतिम वर्किंग डे को पेश किया जाता रहा. 21 जनवरी 2017 को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस नियम में बदलाव कर यह तारीख 1 फरवरी कर दी.
-भारत एक्सप्रेस
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
Lucknow News: लखनऊ के रहीमनगर में सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर (CPR) देकर बुजुर्ग की…
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…