देश

Budget 2024: आदिवासी समुदायों की स्थिति में सुधार के लिए PM जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना की घोषणा

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘केंद्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए घोषणा की है कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करेगी. सीतारमण ने आदिवासी समुदायों की स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना की घोषणा की. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज दृष्टिकोण अपनाएगी. यह नई योजना 63,000 गांवों को कवर करेगी और पांच करोड़ आदिवासियों को लाभान्वित करेगी.

प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान योजना शुरू की

यह केंद्र द्वारा एक साल के भीतर आदिवासी कल्याण के लिए घोषित की गई दूसरी नई योजना है. पिछले नवंबर में, केंद्र ने विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए 24,104 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) योजना शुरू की. सरकार के मानदंडों के अनुसार पीवीटीजी समूहों को “पूर्व-कृषि स्तर की तकनीक, साक्षरता का निम्न स्तर, आर्थिक पिछड़ापन और घटती या स्थिर आबादी” द्वारा चिह्नित किया जाता है.

पीएम-जनमन में घरों का प्रावधान, सड़क संपर्क, दूरसंचार में सुधार, पेयजल का प्रावधान, छात्रावासों का निर्माण और स्वास्थ्य, बिजली के बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago