खेल

Rahul Dravid की बतौर मुख्य कोच आईपीएल में हो सकती है वापसी

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 में मुख्य कोच के रूप में सफलतापूर्वक जीत दिलाने के बाद राहुल द्रविड़ कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक नए रोमांचक सफर की तैयारी कर रहे हैं. भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद द्रविड़ से टी20 लीग में कई फ्रेंचाइजियों ने संपर्क किया. हाल ही में उनके केकेआर से भी जुड़ने की खबर आई थी.

सूत्रोें के मुताबिक, आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में बतौर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की वापसी हो सकती है. आरआर फ्रेंचाइजी इस संबंध में द्रविड़ से लगातार बातचीत कर रही है.

भारत के मुख्य कोच की भूमिका के बाद राहुल द्रविड़ का पहला कार्यभार लगभग तय हो चुका है. द वॉल के नाम से मशहूर द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करने के लिए तैयार है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स के साथ मुख्य कोच के रूप में जुड़ना तय हो चुका है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने वाली है.

बता दें, द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स के साथ पुराना नाता रहा है. वह बतौर खिलाड़ी, कोच और मेंटर टीम के साथ काम कर चुके हैं. द्रविड़ 2011 में कप्तान के रूप में रॉयल्स में शामिल हुए और रिटायर होने से पहले तीन सीजन तक खेले. 2014 में, उन्होंने फ्रेंचाइज़ी के मेंटर के रूप में पदभार संभाला. द्रविड़ ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद बतौर कोच अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ ने मजाक में कहा था कि अब वे ‘बेरोजगार’ हैं और किसी भी ऑफर का स्वागत है.

हालांकि, भारत के कोच के रूप में काम करते हुए द्रविड़ की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि इसके लिए कितना समय, यात्रा और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होगी. 51 साल की उम्र में द्रविड़ अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का इरादा रखते हैं. टी20 लीग में द्रविड़ को साल में सिर्फ़ 2-3 महीने ही फ्रेचाइजी के साथ रहना होगा, जो उनके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या द्रविड़ एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में लौटेंगे.

ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक 2024 में जोड़ा गया नया खेल ‘ब्रेकिंग’ क्या है?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

1 minute ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

12 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

17 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

30 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

57 minutes ago