देश

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मामले में जांच जारी

Bomb Threat: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली.

क्या है पूरा मामला ?

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के वर्धा रोड स्थित आवास एनरिको हाइट्स को रविवार सुबह 8:46 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति के कॉल के माध्यम से प्राप्त हुई.

घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. प्रताप नगर पुलिस थाने को इसके बारे में सूचित किया गया, और पुलिस ने गडकरी के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली. हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी ने क्या कहा ?

जोन-1 के डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. साथ ही, पुलिस अज्ञात कॉलर का पता लगा रही है.

घटना की गहनता के साथ जांच जारी

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) इस समय नागपुर में ही मौजूद हैं. इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. साथ ही इस घटना की गहनता के साथ जांच जारी है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले भी कई वीवीआईपी हस्तियों और जगहों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.

चिराग पासवान को भी मिल चुकी है धमकी

इससे पहले, 13 जुलाई को केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोपी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के भीड़हा गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज (Mohammad Meraj) (21) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें-यमन के तट पर नाव डूबने से 20 से अधिक लोगों की मौत, कई अभी भी हैं लापता

मुंबई में बम रखने की सूचना

इसके अलावा, 26 जुलाई को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना मिली थी. हालांकि, जांच के दौरान विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

6 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

32 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago