देश

आदर्श आचार संहिता उलंघन के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, 2019 में दर्ज हुआ था मामला

प्रशांत राय, बक्सर

Buxar: एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, आदर्श आचार संहिता उलंघन के मामले में अपने अधिवक्ता के साथ एमपी, एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए. इस दौरान कोर्ट परिसर में बीजेपी के नेताओ और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा. कोर्ट से निकलने के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उलंघन के मामले में वह कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने के लिए आये थे.

2019 में हुआ था मामला दर्ज

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में शाम 5 बजे तक ही कार्यक्रम करने की अनुमती मिली थी. उसके बाद भी 6: 30 बजे तक कार्यक्रम होता रहा जिसके विरुद्ध तत्कालीन सदर एसडीएम के के उपाध्याय ने अचार संहिता उलंघन के साथ ही अमर्यादित आचरण करने का मामला 30 मार्च 2019 को नगर थाना में दर्ज कराया था. इसी मामले में आज एसीजेएम प्रथम संतोष कुमार के न्यायालय में अपने अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय के साथ उपस्थित हुए.

इसे भी पढ़ें: Electricity strike in UP: बिजली कर्मियों की हड़ताल के पक्ष में उतरे जल निगम के कर्मचारी, सरकार को दी चेतावनी, यूपी परिवहन निगम डरा, हड़ताल पर लगाई रोक

क्या कहते है अधिवक्ता

मामले की जानकारी देते हुए व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उलंघन के मामले में आज कोर्ट में मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उपस्थित होकर अपना बात रखी है. इस मामले में पहले ही जमानत मिल चुका है. सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित किया गया है. जिसके बाद फैसला आएगा.

इसे भी पढ़ें: Punjab Internet Ban: पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के लिए शुरू किया ‘खास ऑपरेशन’, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

BJP कार्यकर्ताओं की लगी रही भीड़

अदालत में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पहुंचने की सूचना पर कोर्ट परिसर में बीजेपी के नेताओ और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे. कोर्ट से निकलने के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्विनी कुमार चौबे ने सभी से बात की.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

11 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

22 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

1 hour ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago