देश

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज से भरी सभा में मांगी माफी, कहा- ‘मेरी वजह से मोदी पर गुस्सा नहीं निकालें’

गुजरात के राजकोट सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज से माफी मांगी है. क्षेत्र में जनसभा के दौरान उन्होंने ये माफी मांगी है. कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री ने क्षत्रिय समाज से जुड़ा एक बयान दिया था. जिसके बाद से क्षत्रिय समाज नाराज है. क्षत्रिय समाज उनके विरोध में कई प्रदर्शन भी किए थे.

27 अप्रैल को जसदन में आयोजित एक चुनावी को संबोधित करते हुए परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समुदाय से माफी मांगी. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि, मैनें गलती की थी. इसके लिए मैंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है. मेरा कोई गलत इरादा नहीं था. मैंने क्षत्रिय समुदाय के बीच में जाकर भी माफी मांगी है. उनकी तरफ से मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है. लेकिन उसके बाद पीएम मोदी का विरोध किस लिए?

उन्होंने क्षत्रिय समाज को लेकर आगे कहा कि बीजेपी के विकास में आपका बड़ा योगदान रहा है. 18 घंटे काम करने वाले पीएम जब देश के अलावा कुछ नहीं सोच रहे हैं. उनकी विकास यात्रा में कई क्षत्रिय उनके साथ रहे हैं. तो मेरी वजह से उनका विरोध क्यों? मैं अपनी गलती मानता हूं. लेकिन पीएम के खिलाफ समुदाय को सामने कर देना सही नहीं लग रहा है. उनके खिलाफ गुस्से पर एक बार जरूर सोचें.

दरअसल,22 मार्च को दलितों की एक सभा को संबोधित करते हुए परसोत्तम रूपाला ने रजवाड़ों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि राजा-रजवाड़े भी अंग्रेजों के सामने झुक गए थे. उन्होंने अंग्रेजों के साथ पारिवारिक संबंध बना लिए थे. इतना ही नहीं अपनी बेटियों की शादियां भी उनसे कर दी थी. लेकिन हमारे दलित समुदाय ने न ही अपना धर्म बदला और ना ही उनसे किसी प्रकार के संबंध स्थापित किए थे. जबकि, हम पर ही सबसे ज्यादा अत्याचार हुए.

बता दें कि परषोत्तम रुपाला के बयान के बाद क्षत्रिय समजा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. उनके बयान के बाद कई जगह पर विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे. क्षत्रिय समजा की मांग है कि रूपाला खूद से लोकसभा चुनाव से हट जाएं या बीजेपी उनका टिकट काट दे. लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है. इस बीच उन्होंने फिर से क्षत्रिय समाज से माफी मांगी है.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राजदूत ने की भारतीय प्रतिभा की प्रशंसा, कहा- “अगर आप भारतीय नहीं हैं तो अमेरिका में CEO नहीं बन सकते”

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

34 seconds ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

3 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

6 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

7 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

15 minutes ago

आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…

23 minutes ago