पीएम नरेंद्र मोदी
Assembly Elections Results 2023: त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी ने जमकर जश्न मनाया. वहीं पूर्वोत्तर के दो राज्यों में जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित दिया. पीएम मोदी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जमकर विरोधियों पर निशाना साधा.
पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था. अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है. अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं. आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं. पीएम मोदी ने कहा, “ऐसे समय में जब कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की ख्वाहिश कर रहे हैं, जहां मौका मिलता है कमल खिलता ही जा रहा है. कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हैं. बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं. ये कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी, देश कहता है मत जा मोदी.”
ये भी पढ़ें: अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर: त्रिपुरा-नागालैंड की जीत के बाद बोले पीएम मोदी
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे विशेष शुभचिंतक भी हैं, जिन्हें यह सोच-सोच कर सिर में दर्द भी होता है कि बीजेपी की जीत का राज क्या है. उन्होंने कहा, ” लेकिन मैं ऐसे हर शुभचिंतक को बीजेपी की सफलता का रहस्य बताना चाहता हूं. भाजपा के विजय अभियान का रहस्य छिपा है ‘त्रिवेणी’ में… इसकी पहली शक्ति हैं- भाजपा सरकारों के कार्य, दूसरी शक्ति है- भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति, तीसरी शक्ति है- भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-भाव.”
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…