देश

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का अमेरिका सरकार से मांग, भारतीयों की सुरक्षा करें सुनिश्चित

अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमले के विरोध में रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट (United Hindu Front) के बैनर तले प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. उनका कहना है कि अमेरिका में षडयंत्र के तहत भारतीयों पर हमले किए जा रहे हैं.

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष ने क्या कहा?

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट (United Hindu Front) के अध्यक्ष जय भगवान गोयल (Jai Bhagwan Goyal) ने कहा है कि अमेरिका में भारतीयों पर किए जा रहे हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पहले तमिलनाडु के एक व्यक्ति को मारा गया, फिर होटल में काम करने वाले जींद (हरियाणा) के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. आगे उन्‍होंने कहा,

“पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस से तेल खरीद के बहाने भारत पर टैरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जीएसटी में सुधार कर जनता को राहत दे दी. अब अमेरिका में रह रहे भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिका में भारतीयों की हत्‍याएं हो रही हैं. भारतीय समुदाय में दहशत और डर का माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो हम अंतरराष्‍टीय कोर्ट (हेग) तक जाएंगे.”

ट्रंप को लेकर गोयल ने क्या कहा?

जय भगवान गोयल ने कहा,

“प्रदर्शन के माध्‍यम से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से कहना चाहते हैं कि वहां रह रहे भारतीयों और उनके परिवार की सुरक्षा की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए. अगर भारतीय अपने देश वापस आ गए तो अमेरिका घुटनों पर आ जाएगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका में जितनी भी बड़ी कंपनी है, उनके सीईओ भारतीय हैं। कई सांसद भारतीय हैं.”

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस ने घुसपैठियों को जमीनें दी, अवैध कब्जों को संरक्षण दिया- पीएम मोदी

जय भगवान गोयल ने भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे एशिया कप क्रिकेट मैच को लेकर कहा कि यह मैच नहीं होना चाहिए था. आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान ने हमारे देश के लोगों को धर्म पूछकर मारा था. जब तक पाकिस्‍तान भारत में आतंकवादी भेजना बंद न कर दे, तब तक दोनों के बीच किसी तरह का खेल नहीं होना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago