Unnao Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अपनी जान तक खतरे में डाल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आया है, जहां एक युवक को रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बनाना भारी पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही GRP पुलिस हरकत में आ गई और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
बताया जा रहा है कि यह युवक कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन पर स्थित कुसुम्भी रेलवे स्टेशन के पास वीडियो बना रहा था. वह चलती ट्रेन के बीच रेलवे ट्रैक पर लेट गया और अपने दोस्त से रील रिकॉर्ड करवाई. रविवार को यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक अपने हाथ में फोन लिए रेलवे लाइन पर लेटा हुआ है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर रही है. हालांकि युवक को इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस रील को देखकर कई लोगों ने चिंता जताई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों में GRP (Government Railway Police) ने युवक की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ अवैध हैं बल्कि बेहद जानलेवा भी हो सकती हैं.
GRP ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के चक्कर में इस तरह की खतरनाक हरकतें न करें. यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आपकी जिंदगी को भी गंभीर खतरे में डाल सकता है.
रिपोर्टर रविंदर
ये भी पढ़ें- Jaipurt Bomb Blast Case: जयपुर बम ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने चारों आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…