मृतक छात्रा
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है. बदमाशों ने दिनदहाड़े भरे बाजार में एक छात्रा की हत्या कर दी है. घटना जालौन के एट कस्बे की है, जहां डिग्री कॉलेज की एक छात्रा जब परीक्षा देकर वापस आ रही थी तभी 2 बाइक सवार नकाबपोशों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर तत्काल पुलिस ने पहुंचकर तफ्तीश शुरु कर दी है.
घटना में मृतक छात्रा बीए की परीक्षा देकर वापस आ रही थी. उस समय बाज़ार में भी काफी भीड़ थी. बावजूद इसके बदमाशों ने तमंचे से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं हमलावर मौके पर तमंचा छोड़कर फरार हो गए.
छात्रा के सिर पर मारी गोली
मृतक छात्रा एट थाने के ऐंधा गांव की रहने वाली थी. उसकी उम्र मात्र 22 वर्ष थी और नाम रोशनी अहिरवार था. एट कस्बे में राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के बाद रोशनी अपने घर के लिए वापस निकल गई. जब वह कस्बे के कोटरा तिराहे की ओर जा रही थी, तभी मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और तमंचा निकालकर उसके सिर पर गोली मार दी. गोली लगते ही छात्रा की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई. दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद कुछ लोगों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वे भागने में सफल रहे. हालांकि हत्या में प्रयुक्त तमंचा वहीं छूट गया.
घटना के पास ही है थाना
घटना के बाद आसपास के बाजार बंद हो गए. इसके साथ ही वहां काफी भीड़ जमा हो गई. जिस जगह पर यह घटना हुई है उससे कुछ मीटर की दूरी पर ही थाना है. वहीं इस जघन्य वारदात को लेकर एसपी ईराज राजा ने कहा कि बहुत जल्द घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने बताया की अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की है.
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…