खेल

IPL 2023: धोनी के आगे मैक्सवेल- डु प्लेसिस की तूफानी पारी बेकार, CSK ने रोमांचक मैच में RCB को 8 रन से हराया

RCB vs CSK Live Score, IPL 2023: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके और आरसीबी के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी चुनी. लेकिन टॉस फैक्टर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के काम नहीं आया और उसे घर में चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने रहाणे, कॉन्वे और शिवम दुबे की तूफानी पारी के दम पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

जवाब में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही. लेकिन मैक्सवेल- डु प्लेसिस की तूफानी पारी के दम पर टीम ने वापसी की. मगर धोनी मैजिक ने मैच पलटा और चेन्नई ने 8 रन से यह मुकाबला जीत लिया.

मैच हाइलाइट्स

20 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 218-8

18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 196-6

10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 121-2

शुरुआती झटके लगने के बाद आरसीबी संभल चुकी है. मैक्सवेल-डु प्लेसिस की जोड़ी तेज से रन बटोर रही है. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया.

5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 61-2

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

-सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं.

12 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 165-2

कॉन्वे और शिवम दुबे तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाज टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाने के लिए आरसीबी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं.

12 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 123-2

5 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 38-1

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (WK), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल और विजयकुमार विशाक.

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना.

धोनी vs कोहली

क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि इस सीजन पहली बार भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज आमने- सामने होंगे. या यूं कह लीजिए हिंदुस्तान के ‘दिल’ और ‘धड़कन’ की लड़ाई होगी. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जब विराट और धोनी आमने-सामने होंगे, तो मैदान पर रोमांच भरपूर दिखेगा. क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी इन दिनों फॉर्म में है और इनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

5 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago