जेपी सिंह/आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए. उन्होंने शिवाजी के शौर्य और प्रशासनिक कौशल की प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्रीय चेतना का पर्व बताया. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और भविष्य में आयोजन को और विस्तृत करने के संकेत दिए गए.
आगरा के लाल किले में आयोजित समारोह में Shivaji की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए थे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम आते ही शौर्य और पराक्रम स्वतः प्रकट होता है.”
उन्होंने आगरा किले को उस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बताया, जहां से शिवाजी ने औरंगजेब की नजरबंदी से निकलकर संघर्ष को नई दिशा दी.
फडणवीस ने शिवाजी महाराज के शासन को प्रशासनिक दक्षता, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था और जनकल्याण के संतुलन का आदर्श मॉडल बताया. उन्होंने इसे राष्ट्रीय चेतना के पुनर्स्मरण का अवसर भी कहा. Yogi Adityanath के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का सशक्त माध्यम है.
संग्रहालय के नामकरण को उन्होंने राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक बताया. मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि आने वाले समय में इस आयोजन का दायरा और अधिक व्यापक किया जा सकता है.
यह भी पढ़े: चूहा कांड के बाद कैट वॅाक! एमवाय के ओपीडी में बिल्ली, इंदौर के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…