जय व्यास/इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में ओपीडी की पहली मंजिल पर बिल्ली के घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गया है. कॉलेज के डीन ने बताया कि बिल्ली ओपीडी के पहली मंजिल में देखी गई थी. प्रशासन का कहना है कि पकड़े जाने के बाद इन्हें चिड़ियाघर भेजा जाएगा. इससे पहले भी चूहा कांड को लेकर अस्पताल काफी सुर्खियों में रह चुका था, ऐसे में यह नया मामला फिर से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है. चलिए जानते है पूरा मामला:
ओपीडी में दिखी बिल्ली
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने स्पष्ट किया कि बिल्ली अस्पताल के वार्ड में नहीं बल्कि ओपीडी की पहली मंजिल पर देखी गई है. उन्होंने बताया कि अस्पताल अधीक्षक से जानकारी ली गई है और अब तक दो बिल्लियों को रेस्क्यू किया जा चुका है. वहीं एक बिल्ली का बच्चा अभी भी ओपीडी क्षेत्र में घूमता देखा गया है, जिसकी तलाश अभी जारी है. आगे डीन ने कहा कि पकड़े जाने के बाद बिल्ली के बच्चों को चिड़ियाघर भेज दिया जाएगा.
पहले भी सुर्खियों में रहा अस्पताल
अभी कुछ महिने पहले भी इसी अस्पताल में चूहों द्वारा नवजात बच्चों को कुतरे जानें की घटना सामने आई थी, जिसने पूरे देश में गुस्सा और चिंता पैदा कर दी थी. उस गंभीर घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं को लिकर गंभीर सवाल उठे थे. अब फिर से बिल्ली के वायरल वीडियो ने एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं को चर्चा के केंद्र में ला दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

