जीत के बाद अपना दल एस के प्रत्याशी
UP Assembly Bypoll Results: उत्तर प्रदेश के रामपुर की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली स्वार सीट पर भाजपा समर्थित पार्टी अपनी दल (एस) ने आजम खान को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल कर ली है. स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हुई थी. इसी के बाद से यहां 11 मई को उपचुनाव कराया गया था, जिसका मतगणना आज हो रही थी. अपना दल के जीतने के बाद भाजपा खेमे में हर्ष का माहौल है.
बता दें शनिवार को यूपी में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के साथ ही रामपुर की स्वार व मीरजापुर की छानबे विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव का भी मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जिसमें स्वार का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने बड़े अंतर से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान को हरा दिया है.
बता दें कि स्वार सीट सपा के कद्दावर नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी. इसी के बाद यहां सीट रिक्त हो गई थी. यही वजह रही कि यहां उपचुनाव कराए गए. तो वहीं छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल के निधन के कारण खाली हुई थी. इसी के बाद यहां भी उपचुनाव कराए गए हैं. यहां मतगणना अभी जारी है.
स्वार से अपना दल एस के शफीक अंसारी के जीतने के बाद भाजपा के साथ ही अपना दल के खेमें में उल्लास है. शफीक अहमद अंसारी ने स्वार सीट पर 8834 वोटों से जीत दर्ज कर सपा प्रत्याशी को हराया है. अपना दल के शफीक अहमद अंसारी को कुल 68513 वोट मिले है तो वहीं सपा की प्रत्याशी अनुराधा को 59679 वोट मिले हैं. इस तरह अपना दल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कराई है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…