देश

UP News: यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फिरदौस को किया गिरफ्तार, युवाओं को आतंकवादी संगठन में कराता था शामिल

UP News:  यूपी एटीएस (UP ATS) को बड़ी सफलता मिली है. हिजबुल मुजाहिदीन के एक और आतंकी फिरदौस को गिरफ्तार कर लिया है. वह युवाओं को आतंकवादी बनाने के लिए उकसाता था और संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था. वह युवाओं को कसम दिलाकर संगठन से जुड़ने के लिए कहता था और उन्हें पनाह भी देता था.

बता दें कि हाल ही में एटीएस ने आतंकी अहमद रजा को गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में फिरदौस का नाम बताया था. उसने एटीएस को जानकारी दी थी कि आतंकी और जिहादी काम के लिए फिरदौस ने ही उसे अनंतनाग बुलाया था, ताकि आतंकी ट्रेनिंग दे सके. अहमद ने ये भी बताया था कि फिरदौस ही वो शख्स है, जिसने उसे आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में काम करने की कसम दिलाई थी और उसको हिजबुल की सदस्यता भी दिलाई थी.

उसने पूछताछ में ये भी बताया है कि फिरदौस ने ही उसे अपने यहां पर पनाह दी थी. बता दें कि 4 अगस्त को यूपी एटीएस ने एटीएस थाने में अभियुक्त अहमद रजा से पूछताछ की थी. इसी दौरान उसने तमाम राज उगलते हुए अभियुक्त फिरदौस अहमद का नाम लिया था, जोकि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के हालपूरा का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Election Survey: लोकसभा चुनाव में क्या NDA को टक्कर दे पाएगा  I.N.D.I.A ? गठबंधन से अलग होकर मायावती को लगेगा तगड़ा झटका,  ताजा सर्वे में जानिए यूपी के आंकड़े

मिली 14 दिन की रिमांड

बता दें कि फिरदौस को यूपी एटीएस ने जम्मू कश्मीर के कोकरनाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. उसका मेडिकल कराकर उसकी ट्रांजिट डिमांड लेकर यूपी ले आई है. शनिवार को यूपी एटीएस को अभियुक्त फिरदौस की 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली है. अब इस दौरान एटीएस उससे अन्य राज उगलवाएगी. एटीएस ने उसके मोबाइल को भी सीज कर दिया है और उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया गया है. अब मोबाइल से डाटा एक्सट्रैक्शन का काम किया जा रहा है.

मालूम हो कि यूपी एटीएस ने इस बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दे दिया है और यूपी व जम्मू पुलिस के संयुक्त सहयोग से इसे पूरा किया, जिससे ये बड़ी सफलता हाथ लगी है. अब एटीएस अगले 14 दिनों तक उससे गहन पूछताछ करेगी और हिजबुल से जुड़े उसके नेटवर्क को खंगालेगी और उसके सहयोगियों के बारे में पूछताछ करेगी. माना जा रहा है कि उससे पूछताछ में तमाम आतंकियों के नाम सामने आ सकते हैं और एटीएस बड़ी कार्रवाई कर आतंकियों को गिरफ्तार भी कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

40 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago