आजमगढ़ में प्रमिका के कई टुकड़े करके कुएं में फेंके
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब यूपी के आजमगढ़ में भी वैसी ही वारदात ने सभी को हिला कर रख दिया है. जिस तरीके से दिल्ली में श्रद्धा की हत्या करके उसके टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया था. उसी तरह आजमगढ़ में भी एक प्रेमी ने महिला कई टुकड़ों को काट कर कुएं फेंक दिया. इसका खुलासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद किया. काफी दिनों से आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था. पुलिस के पकड़ने से पहले आरोपी ने पुलिस पर हमला भी किया था, लेकिन जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे घायल कर दिया.
बता दें जिस महिला के आरोपी ने टुकड़े किए थे, उसकी शादी हो चुकी थी, उसका हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला. महिला के शादी के बाद आरोपी का प्यार नफरत में बदल गया और उसने युवती के शव को कई टुकड़ों में बांट कर कुएं में फेंक दिए. जिसके पुलिस इस मामले का खुलासा किया तो पूरे इलाके में लोग दहशत में आ गए.
ये पूरी घटना 15 नवंबर को सामने आई, जब कुछ स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर स्थित एक कुएं के अंदर शव के कुछ टुकड़ों को देखा. तो लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो गया. क्योंकि कुएं में महिला का सर, हाथ पैर, आदि तैरते हुए दिख रहे थे. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिर आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि युवती की पहचान आराधना के रूप में की और आरोपी को पकड़ने के बाद इस पुरे मामले का खुलासा कर दिया.
ये भी पढ़े-
आजमगढ़ एसपी बताया कि आरोपी प्रिंस यादव का पिछले दो साल से मृतका से प्रेम संबंध था. दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी थी. लेकिन जब आरोपी अपनी पढ़ाई करने बाहर गया तो फरवरी 2022 में युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और करा दिया. जिसके आरोप प्रिंस वापस आता है तो परिवारों के साथ मिल कर इस पूरी घिनौनी घटना को अंजाम दे देता है.
इस पूरे हत्याकांड में आरोपी प्रिंस का साथ मां-बाप, बहन-भाई के अलावा ममेरे भाई ने दिया. जिसके बाद आरोपी गुस्से में प्रिंस अपने घर के अशरफपुर गया और इस घटना की साजिश रच दी.आरोपी प्रिंस यादव 9 नवंबर को आराधना को बाइक से मंदिर ले गया था। यहां पहुंचने के बाद प्रिंस यादव ने अपने चचेरे भाई सर्वेश की मदद से अराधना की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने उसकी लाश को छह टुकड़ों में बांट दिया था.
मामले में अब तक पुलिस ने एक धारदार हथियार, एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि मामले में फरार परिवार वालों की तलाश कर रही है. इस हत्याकांड में इनकी भूमिका की भी जांच कराई जाएगी.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…