देश

कांग्रेस विधायक के खिलाफ रेप का केस दर्ज, महिला ने खुद को बताया उमंग सिंघार की पत्नी

मध्य प्रदेश के धार जिले में विधायक और पूर्व रह चुके मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है. दरअसल एक 38 वर्षीय महिला ने जिले के नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बता रही है. महिला ने आरोप लगाया है कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार भी किया है. वहीं महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगा है.

इस मामले में अब धार पुलिस ने सभी आरोपों के आधार पर विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक महिला जबलपुर की रहने वाली है और उसने पुलिस से शिकायत की और बताया कि उमंग सिंघार से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात हुई थी. दोनों की फोन पर बातें शुरू हुई. सिंघार ने महिला से शादी का वादा किया था.

इसके बाद महिला दिल्ली, गुरुग्राम, धार और भोपाल के निवास पर उमंग सिंघार के साथ भी रही. इस दौरान सिंघार ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने की बात से मुकर गए. जब महिला ने इस बात की शिकायत करने की धमकी दी तो सिंगार ने भोपाल स्थित आवास में 16 मार्च 2022 को उसके साथ शादी कर ली और बाद में उसे प्रताड़ित करने लगा, महिला का आरोप है कि सिंगार ने उसके अश्लील वीडियो बनाए और दोस्तों को दिखाने की बात कहकर ब्लैकमेल भी किया. महिला ने सिंघार पर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा केस दर्ज होने की पुष्टि

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने  दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago