Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP: आजमगढ़ में श्रद्धा हत्याकांड जैसी दरिंदगी, प्रेमिका की लाश के कई टुकड़े कर कुएं में फेंका, तैरते दिखे हाथ-पैर

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की तरह आजमगढ़ में भी एक प्रेमी ने महिला कई टुकड़ों को काटकर कुएं फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद इसका खुलासा किया है.

azamgarh crime news

आजमगढ़ में प्रमिका के कई टुकड़े करके कुएं में फेंके

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब यूपी के आजमगढ़ में भी वैसी ही वारदात ने सभी को हिला कर रख दिया है. जिस तरीके से दिल्ली में श्रद्धा की हत्या करके उसके टुकड़ों को जंगल में फेंक दिया था. उसी तरह आजमगढ़ में भी एक प्रेमी ने महिला कई टुकड़ों को काट कर कुएं फेंक दिया. इसका खुलासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद किया. काफी दिनों से आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था. पुलिस के पकड़ने से पहले आरोपी ने पुलिस पर हमला भी किया था, लेकिन जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे घायल कर दिया.

बता दें जिस महिला के आरोपी ने टुकड़े किए थे, उसकी शादी हो चुकी थी, उसका हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला. महिला के शादी के बाद आरोपी का प्यार नफरत में बदल गया और उसने युवती के शव को कई टुकड़ों में बांट कर कुएं में फेंक दिए. जिसके पुलिस इस मामले का खुलासा किया तो पूरे इलाके में लोग दहशत में आ गए.

15 नवंबर को मामला आया सामने

ये पूरी घटना 15 नवंबर को सामने आई, जब कुछ स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर स्थित एक कुएं के अंदर शव के कुछ टुकड़ों को देखा. तो लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो गया. क्योंकि कुएं में महिला का सर, हाथ पैर, आदि तैरते हुए दिख रहे थे. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिर आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि युवती की पहचान आराधना के रूप में की और आरोपी को पकड़ने के बाद इस पुरे मामले का खुलासा कर दिया.

ये भी पढ़े-

Shraddha Murder Case: बैग में रखकर श्रद्धा के शव के टुकड़ों को लगाने जा रहा था ठिकाने? CCTV फुटेज में दिखा आफताब

https://hindi.bharatexpress.com/india/shraddha-murder-case-cctv-visuals-of-aftab-carrying-bag-at-a-street-outside-his-house-surface-from-october-18-21096

पुलिस ने पूरा मामले का किया खुलासा

आजमगढ़ एसपी बताया कि आरोपी प्रिंस यादव का पिछले दो साल से मृतका से प्रेम संबंध था. दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी थी. लेकिन जब आरोपी अपनी पढ़ाई करने बाहर गया तो फरवरी 2022 में युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और करा दिया. जिसके आरोप प्रिंस वापस आता है तो परिवारों के साथ मिल कर इस पूरी घिनौनी घटना को अंजाम दे देता है.

मां-बाप, बहन-भाई सभी शामिल

इस पूरे हत्याकांड में आरोपी प्रिंस का साथ मां-बाप, बहन-भाई के अलावा ममेरे भाई ने दिया. जिसके बाद आरोपी गुस्से में प्रिंस अपने घर के अशरफपुर गया और इस घटना की साजिश रच दी.आरोपी प्रिंस यादव 9 नवंबर को आराधना को बाइक से मंदिर ले गया था। यहां पहुंचने के बाद प्रिंस यादव ने अपने चचेरे भाई सर्वेश की मदद से अराधना की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने उसकी लाश को छह टुकड़ों में बांट दिया था.

मामले में अब तक पुलिस ने एक धारदार हथियार, एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि मामले में फरार परिवार वालों की तलाश कर रही है. इस हत्याकांड में इनकी भूमिका की भी जांच कराई जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital