देश

UP Board Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का डेटशीट जारी, 16 फरवरी से होंगे एग्जाम

UP Board Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है. यूपीएमएसपी द्वारा जारी किए गए टाईम टेबल के अनुसार यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत 16 फरवरी, 2023 से हो रही है.

जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेंगी.

हिंदी विषय के साथ शुरू होगी 10वीं की परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा. वहीं सबसे अंतिम में सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर को रखा गया है.

यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हिंदी, मिलिट्री साइंस और सामान्य हिंदी विषय से होगी तो इसका समापन एडिशनल सब्जेक्ट के पेपर, रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय के साथ होगा.

प्रैक्टिल परीक्षा की डेट हो चुकी है घोषित

यूपीएमएसपी (UPMSP) ने 6 जनवरी को यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड के एक्जाम डेट और प्रैक्टिल परीक्षा के तिथियों की घोषणा की थी. यूपीएमएसपी के अनुसार उत्तर प्रदेश प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी. 10 वीं और 12वीं के विस्तृत टाइम टेबल के लिए पारीक्षार्थी को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा

पिछले साल से छह लाख ज्यादा परीक्षार्थी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल आयोजित होने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है. यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा छह लाख से ज्यादा है. जिसे देखते हुए इस बार 373 केंद्र अधिक बनाए गए हैं.

प्रयागराज, कन्नौज और आजमगढ़ जिलों में केंद्रों की संख्या सबसे अधिक बढ़ी हैं. बताया जा रहा है कि इन जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या भी सबसे ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ में जमीन दरकने के कारण होटल मलारी इन और माउंट व्यू आपस में टकराए, प्रशासन ने की तोड़ने की तैयारी

प्रदेश में कुल 8752 परीक्षा केंद्र

बात करें सभी केंद्रों की संख्या की तो यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने इसे लेकर बताया कि इस बार प्रदेश में कुल 8752 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी. इन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है.

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या कुल मिलाकर 31, 16,485 है इनमें 16,98,023 बालक तो 14,18,462 बालिकाएं शामिल हैं. वहीं इंटर में कुल 27, 50, 913 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इनमें 15,31,571 बालक और 12,19,342 बालिकाएं 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

31 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

42 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

56 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago