देश

UP Board Exam 2023: सख्ती का दिखा असर, पहले ही दिन चार लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के पहले ही दिन चार लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई. यूपी बोर्ड मुख्यालय को 75 जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल पंजीकृत 31,14,224 में से 2,18,189 छात्रों ने पहली पाली में परीक्षा छोड़ दी. पहली पाली में अनुपस्थित रहने वालों में हाई स्कूल के 31,08,584 में से 2,17,702 और इंटरमीडिएट के 487 छात्र शामिल हैं. दूसरी पाली में भी, कुल पंजीकृत 25,80,544 में छात्रों में से इंटरमीडिएट के 1,83,865 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. इस प्रकार कुल 4,02,054 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी.

चार लाख छात्र परीक्षा में नहीं हुए शामिल

बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर नकल विरोधी कड़े कदम उठाए जाने के कारण पहले ही दिन चार लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए. पहले दिन गाजीपुर में पांच और मथुरा, जौनपुर, बुलंदशहर और लखनऊ में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए. बोर्ड के अधिकारियों ने कहा, इन नौ व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पहले दिन की परीक्षा में 11 छात्र नकल करते पकड़े गए. अधिकारियों ने कहा कि हाई स्कूल के सात छात्र और तीन छात्राएं और इंटरमीडिएट का एक छात्र पकड़ा गया.

ये भी पढ़े:- Delhi: दिल्ली में कार पार्क करने को लेकर विवाद, बाप-बेटे को दबंगों ने मारी गोली

विशेष कार्य बल तैनात

पहली पाली में परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग को सुविधाजनक बनाने के आरोप में गाजीपुर के श्री सुचित नंदन इंटर कॉलेज, विशनपुरा के प्राचार्य योगेंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. राज्य सरकार ने परीक्षाओं के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए पुलिस के साथ-साथ स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) और राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के कर्मियों की तैनाती की है. नकल न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए, राज्य भर के सभी 8,753 परीक्षा केंद्रों के 1.43 लाख परीक्षा कक्षों में 3 लाख वॉयस रिकॉर्डर के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इनमें 540 सरकारी संस्थान, 3,523 निजी और 4,690 गैर-सहायता प्राप्त कॉलेज शामिल हैं.

170 कैदी भी पंजीकृत

लखनऊ में केंद्रीय राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है. इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए जेल में बंद कुल 170 कैदी भी पंजीकृत हैं. उनमें से 79 हाई स्कूल परीक्षा में और 91 इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

33 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

58 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

59 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

2 hours ago