होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उर्फी जावेद (फोटो)
Urfi Javed: उर्फी जावेद आए दिन अपने बोल्ड लुक और ड्रेसेस को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनका ये लुक कई बार उनके लिए मुसीबत बन जाता है. वहीं, एक बार फिर उर्फी जावेद अपनी ऐसी ही ड्रेस की वजह से सुर्खियों में छाईं हैं. उन्होंने हाल ही में एक ऐसी ड्रेस पहनी है, जो रिवीलिंग तो है लेकिन इसकी फिटिंग ऐसी है कि इसी वजह से एक्ट्रेस को सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा है. हालांकि, इसके बाद भी उर्फी ने अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोया, जिसकी वजह से उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं.
उर्फी जावेद का ये नया लुक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार उर्फी ऐसी गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं कि उनका किसी भी काम को करना मुश्किल हो रहा है. इस बार उर्फी गोल्डन कलर की शिमरी स्कर्ट के साथ फ्रंट साइड पर ट्यूब स्टाइल लुक देते हुए किसी तरह के गोल्डन कलर के कपड़े को बस तन पर लपेटा हुआ है. एक नजर में आपको ये गाउन तो कभी आपको स्कर्ट के साथ रिवीलिंग टॉप लगेगा.
ये ड्रेस इतनी ज्यादा टाइट है कि उसमें उर्फी का चलना फिरना उठना बैठना भी मुश्किल हो रहा है. इस ड्रेस को पहनकर उर्फी जैसे ही कैमरे के सामने आईं तो दौड़ लगाने लगीं. उर्फी को देखते हुए पैपराजी ने कहा कि आप पेंग्विन की तरह चल रही हैं.
इस दौरान उर्फी ने रुककर पैपराजी को पोज दिए और फिर वैनिटी वैन में चढ़ने की कोशिश की. लेकिन खुद से चढ़ नहीं पाई. ऐसे में स्टॉफ मेंबर्स ने उन्हें गोद में उठाकर जैसे तैसे वैनिटी वैन में चढ़ाया. खास बात है कि उर्फी की ना केवल ड्रेस बल्कि उसके साथ उन्होंने जो हाई हील्स पहने थे वो दोनों ही उन्हें काफी दिक्कत दे रहे थे.
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…