फोटो-सोशल मीडिया
UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं. पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हो गई है. दसवीं के छात्रों की हिंदी की परीक्षा है तो वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भी हिंदी की परीक्षा है. इस बार मात्र 12 दिन होने वाली परीक्षा में नकल पर रोक को लेकर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है. तो वहीं प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के आने के बाद फूलों की बारिश कर केंद्रों में प्रवेश दिया गया. बता दें कि प्रदेश के 8265 केंद्रों पर 55.25 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे. तो वहीं परीक्षा में सेंध लगाने वालों या किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अगर मिलीभगत में अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल मिलते हैं तो उन पर भी एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.
परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उसका प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग को वाट्सएप, सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से वायरल किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्रों के साथ ही चिह्नित 16 जिलों में एसटीएफ, एलआईयू विशेष निगरानी रख रही है, तो वहीं प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोले जाने की व्यवस्था की गई है. कॉपी संकलन केंद्रों व स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी से कड़ी नजर रखी जा रही है. इसी के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं. नकल रोकने के लिए 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक, 416 सचल दस्तों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई है. परीक्षा का आयोजन 9 मार्च तक होगा.
ये भी पढ़ें-Deoria News: घूस मांगने वाले फर्जी अर्दली को जिलाधिकारी ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, जानें कैसे खुली पोल
अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ के साथ-साथ राजधानी के विद्या समीक्षा केंद्र स्थित कंट्रोल सेंटर से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है. साथ ही पहली बार परिषद मुख्यालय, प्रयागराज और पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कमांड व कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं और यहां से हर एक केंद्र पर निगरानी की जा रही है.
पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर क्यूआर कोड, क्रमांक संख्या व लोगो के साथ ही अंदर के पेज पर लोगो, हर पेज पर संख्या भी दी गई है.
पहली बार ही परीक्षा केंद्रों में तैनात सभी 3.11 लाख कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड व क्रमांक युक्त कम्प्यूटराइज्ड परिचय पत्र दिए गए.
तो वहीं पहली बार क्विक रिस्पॉस टीम सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की त्वरित जांच करेगी, गुमराह करने के प्रयासों की निगरानी की जा रही है.
पहली बार चार अलग-अलग रंगों में सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं भी दी गई हैं और इससे पिछली पुस्तिकाओं का प्रयोग नहीं हो सकेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…