आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री पर विधानसभा भंग करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि आखिर अभी तक नीतीश कुमार की सरकार का कैबिनेट विस्तार क्यों नहीं हुआ है, जबकि एक महीने होने वाले हैं.
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि “नीतीश जी NDA से गठबंधन डील के तहत विधानसभा भंग करना चाहते हैं. लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन बिहार में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है. BJP-JDU में अविश्वास की खाई चौड़ी हो चुकी है. 3 नंबर की पार्टी के मुखिया द्वारा विगत 3 साल में 3 बार शपथ लेने के कारण बिहार में अब शासन नाम की कोई चीज नहीं है. सरकार में सब कोई और सब कुछ बेलगाम है.”
तेजस्वी यादव बिहार में जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं. बुधवार की शाम को जन विश्वास यात्रा गोपालगंज पहुंची. जहां पर भारी बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा था.
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने पिछले महीने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया था. जिसके बाद उन्होंने एनडीए के साथ मिलकर सरकार का गठन किया. 12 फरवरी को तमाम सियासी उठा-पटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बहुमत पेश किया. जिसमें सरकार के पक्ष में 129 पड़े थे. वहीं विपक्ष ने वोटिंग से पहले सदन से वॉक आउट कर दिया था.
बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. इसके अलावा कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई थी. अब कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. सरकार में अभी सिर्फ कुल 9 मंत्री हैं. जेडीयू सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं, इसलिए कैबिनेट का विस्तार नहीं किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…
कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…
FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…