देश

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और राज्य में झटका, केरल में लेफ्ट पार्टियां अकेले लड़ेगी चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया की हालत और ज्यादा खराब हो गई है. कई राज्यों में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है. एक-एक कर सभी क्षेत्रीय क्षत्रप कांग्रेस से दूर होते जा रहे हैं. हालांकि यूपी में अखिलेश और कांग्रेस केे बीच सहमति बन गई है. हालांकि दक्षिण भारत में भी कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. दक्षिण में कांग्रेस केे लिए लेफ्ट पार्टियांे ने मुसीबत बढ़ा दी हैं. लेफ्ट केरल की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकता है.

जानकारी के अनुसार लेफ्ट बंगाल में टीएमसी से समझौते के लिए मना कर चुका है. लेफ्ट केरल की सभी 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए उसने नाम भी फाइनल कर लिए हैं. ऐसे में 26 फरवरी को लेफ्ट नेताओं की बैठक के बाद केरल की सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है. सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बार सरकार के कई मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है.

ये भी पढ़ेंः पुलिस ने किसानों पर चलाई पैलेट गन, असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- इससे अन्नदाता अंधे हो जाएंगे

सीपीएम ने 15 सीटों पर तय किए उम्मीदवार

पार्टी केरल में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शेैलजा, के राधाकृष्णन और पूर्व वित्त मंत्री थाॅमस इसाक को लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है. जानकारी के अनुसार कल सीपीएम के राजधानी स्थित मुख्यालय पर कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए. पार्टी ने पोलित ब्यूरो के सदस्य एन विजयराघवन को पल्लकड़ सीट से, जिला सचिव एमवी बालाकृष्णन को कासरगोड सीट से , एमवी जयराजन को कन्नूर से और वी जाॅय को अट्टिंगल सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती हैं.

सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला तय

जानकारी के अनुसार सीपीएम अन्य पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं. सीट शेयरिंग फाॅर्मूले के अनुसार राज्य की 20 में से 15 सीटों पर सीपीएम अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं सीपीआई को 4 सीटें दी जा सकती हैं, वहीं एक सीट कांगे्रस एम के खाते में जा सकती हैं.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने IT पर लगाया खातों से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप, पार्टी बोली- गलत तरीके से निकाले

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago