बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह
UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने बजट पर चर्चा की. बजट की बारीकियों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बजट के आकलन के पांच सिद्धांतों पर योगी सरकार के बजट के 10 में से 10 अंक दिए. बजट पर चर्चा करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि कैपिटल एक्पेंडिचर का आकार इस बजट में 1 लाख 75 हजार करोड़ रु का है, जो ऐतिहासिक है, जबकि बसपा का कुल बजट ही एक लाख करोड़ का होता था. आज योगी सरकार का बजट सरप्लस बजट है.
बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा, “चर्चा में विपक्ष ने डेलॉयट का नाम उठाया. विश्व की चार सबसे बड़ी कंसल्टेंसी कंपनी में डेलॉयट है और इस कंपनी का टर्नओवर कंसल्टेंसी से 7 लाख 20 हजार करोड़ रूपए है. 150 देशों में इसके 600 से अधिक ऑफिस हैं और 6 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं. ऐसी विश्वस्तरीय कंपनी अगर उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन इकॉनमी बनने में ज्ञान देती है तो हमें उसका स्वागत करना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “सुबह हरक्यूलिस की चर्चा हुई थी. हरक्यूलिस 2500 साल पुरानी ग्रीक सभ्यता के देवता हैं जो आकाश के पुत्र माने जाते हैं. उन्होंने 12 असंभव राक्षसों और दानवों का संहार किया था. आज के युग के हरक्यूलिस सीएम योगी आदित्यनाथ हैं जिन्होंने असंभव माने जाने वाले कार्य- भ्रष्टाचार माफिया और आतंकवाद जैसे दानवों का संहार किया और कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी रनवे की संख्या, आने वाले सालों में प्रदेश में होंगे 21 एयरपोर्ट, बनेंगे फार्मा पार्क
राजेश्वर सिंह ने कहा कि विपक्ष पूछ रहा है कि 1 ट्रिलियन इकॉनमी का लक्ष्य कैसे पूरा होगा. 1947 से आज तक 1 ट्रिलियन FDI और उसका आधा यानी 50 फीसदी पिछले 8 वर्षों में आया. भारत को 1 ट्रिलियन इकॉनमी बनने में 67 साल लगे, अगला 1 ट्रिलियन इकॉनमी बनने में 8 साल लगे और तीसरा ट्रिलियन इकॉनमी बनने में केवल 5 साल लगे. इतना भरोसा विश्व के निवेशकों को भारत पर है कि कोरोना काल में भी 7 लाख करोड़ से अधिक का विदेशी निवेश आया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार पर भरोसा जताते हुए विश्व ने 33 लाख करोड़ के MoU साइन हुए.
बीजेपी विधायक ने कहा कि सदन में भ्रष्टाचारियों और माफियाओं पर हो रहे छापों की चर्चा हो रही है. पिछली सरकार के खनन माफिया जेल में हैं, उनके खनन मंत्री जेल में हैं. पिछली सरकार में आजमगढ़, गाजीपुर और रामपुर में माफिया बनाने की फैक्ट्री लगती थी. आज का युवा हमसे आशा करता है कि हम सदन में अच्छी पॉलिसी लाएंगे. वह विदेश में पढ़ना चाहता है और बड़ा काम करना चाहता है. पिछले 5 सालों में हमने फ्रांस, इंग्लैंड, इटली और रूस को इकोनॉमिक ग्रोथ में पीछे छोड़ा है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…