देश

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने 7 आतंकियों को सुनाई फांसी की सजा, एक को उम्रकैद

Bhopal-Ujjain passenger train blast case: भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट मामले में अब अदालत ने अपना फैसला सुनाया है. इस ब्लास्ट में दोषी पाए गए सात आरोपियों को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. घटना में शामिल दोषी पाए गए आरोपी प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस के सदस्य थे. इन आतंकियों में मोहम्मद फैसल, मो. अजहर, आतिफ मुज्जफर, गौस मुहम्मद खान, मो. दानिश, आसिफ इकबाल उर्फ रॉकी और सैयद मीर हुसैन को मौत की सजा दी गई है. वहीं एक अन्य आतंकी मो. आतिफ उर्फ आतिफ ईरानी को उम्रकैद की सजा मिली है. मामले की सुनवाई एनआईए स्पेशल कोर्ट में चल रही थी.

आईएसआईएस से प्रभावित थे आतंकी

इस बड़ी आतंकी घटना के मामले में आठ मार्च, 2017 को एटीएस के डिप्टी एसपी मनीष चंद्र सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दर्ज रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि मुस्लिम नौजवानों को अपने संगठन से जोड़ने के लिए आईएसआईएस इंटरनेट पर लगातार आतंकवादी घटनाओं का वीडियो अपलोड कर रहा है और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश में लगा हुआ है.

आईएसआईएस की इसी तरह की कोशिशों का नतीजा था कि दानिश अख्तर, मो. फैसल, सैफुल्ला, अजहर और आतिफ मुजफ्फर ने इससे प्रभावित होकर 7 मार्च 2017 को मध्यप्रदेश के शाजापुर में सवारी गाड़ी में बम विस्फोट का षडयंत्र रच डाला. पहले भी ये सभी जिहाद और आतंकी घटनाओं को करने का मंसूबा जता चुके थे.

इसे भी पढ़ें: मंत्री एके शर्मा ने रामचरितमानस पर बयानबाजी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य को दी नसीहत, जानें क्या कहा

एक ही मुहल्ले के कई आतंकी

पुलिस ने फैसल को कानपुर से गिरफ्तार किया था. पुलिस को उसके पास से मोबाइल के अलावा रुपये भी मिले थे. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने वारदात में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम भी बता दिए. इनमें दानिश अख्तर आतिफ मुजफ्फर और सैफुल्ला, फैसल के मुहल्ले के हैं. वहीं घटना में शामिल एक और आतंकी गौस मुहम्मद अक्सर उसके घर आया जाया करता था.

पुलिस द्वारा भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में शामिल सभी आतंकियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं एक आतंकी सैफुल्ला मुठभेड़ में मारा गया था. इन सभी के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद हुए थे.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

9 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

22 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

3 hours ago