आदर्श मतदान केंद्र-199 जसवन्तनगर सैफई (फोटो-ANI)
UP By-election 2022: यूपी में आज एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, जबकि परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. वहीं, इस उप चुनाव में बीजेपी और सपा-आरएलडी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. बसपा और कांग्रेस इन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.
राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उपचुनाव में 24.43 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 13.14 लाख पुरुष मतदाता, 11.29 लाख महिला मतदाता और 132 तृतीय श्रेणी के मतदाता शामिल हैं. मतदान 1,945 मतदान केंद्रों में स्थित 3,062 मतदान केंद्रों पर होगा.
सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण जहां मैनपुरी संसदीय सीट पर उपचुनाव हो रहा है, वहीं रामपुर सदर में सपा विधायक आजम खां और खतौली में बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद चुनाव कराना पड़ रहा है.
साप के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को 2019 के हेट स्पीच के मामले में कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था. साथ बीजेपी नेता और खतौली सीट से विधायक विक्रम सिंह सैनी ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में अपनी सजा के बाद विधानसभा की सदस्यता खो दी थी. बीजेपी उम्मीदवार, जो कभी प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के करीबी सहयोगी थे, इस साल के शुरू में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए.
ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2022 Live: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान, पीएम मोदी ने वोट डाला
बीजेपी ने रामपुर सदर में बीजेपी ने आकाश सक्सेना को आजम खान के करीबी आसिम राजा के खिलाफ मैदान में उतारा है, जबकि खतौली में विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी और आरएलडी के मदन भैया के बीच मुकाबला है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भाजपा के प्रचारकों में शामिल रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी में अपनी पत्नी के लिए एक आक्रामक अभियान का नेतृत्व किया और पार्टी के उम्मीदवार असीम रजा के लिए वोट मांगने के लिए आजम खान और दलित नेता चंद्रशेखर आजाद के साथ रामपुर सदर में एक रैली में भाग लिया.
ये भी पढ़ें : UP Bypolls: मैनपुरी, खतौली और रामपुर में साख की लड़ाई, उपचुनाव का जनादेश, 2024 का संदेश?
बता दें कि, चुनाव आयोग ने तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है. वेबकास्टिंग की निगरानी तीनों स्तरों पर की जाएगी. तीनों विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो कैमरा टीमों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को भी तैनात किया गया है. वे स्ट्रांग रूम पर भी नजर रखेंगे, जिसमें मतदान के बाद ईवीएम को रखा जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…