देश

UP By Election: स्वार और छानबे विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान जारी, सपा ने लगाये धांधली के आरोप

धांधली की शिकायतों के बीच उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. पूर्वाह्न 11 बजे तक स्वार में 18.4 प्रतिशत और छानबे में 19.16 फीसदी वोट पड़े हैं. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वार और छानबे विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया. मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे मौजूद रहेंगे, वे सभी वोट डाल सकेंगे.

निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित

आयोग के मुताबिक, पूर्वाह्न 11 बजे तक स्वार में 18.4 प्रतिशत और छानबे में 19.16 फीसदी वोट पड़े हैं. शुक्ला ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. हालांकि सपा ने दोनों ही स्थानों पर मतदान में धांधली का आरोप लगाया है. पार्टी ने एक ट्वीट में दावा किया, “मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के वास्ते जारी मतदान को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं. कृपया मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग. सपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा व निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित.”

मतदाताओं को वापस लौटाया जा रहा

पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट की बूथ संख्या 289, 291 पर धीमी वोटिंग हो रही है. भाजपा के गुंडे पंकज सिंह व बबलू सिंह अपना दल के प्रत्याशी को वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं. मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है.” सपा ने एक अन्य ट्वीट में स्वार विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा, “रामपुर की स्वार विधानसभा के खेमपुर, रसूलपुर, फरीदपुर, समोदिया में पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है. मतदाताओं को जबरन पोलिंग बूथ से वापस लौटाया जा रहा है.

संज्ञान ले चुनाव आयोग. निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित.” स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

53 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago