देश

UP Bypoll: लठैतवाद, पूंजीवाद, अवसरवाद… मैनपुरी की सभा में सीएम योगी ने सपा के ‘समाजवाद’ पर कसा तंज

UP Bypoll: यूपी की एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. बीजेपी और सपा के नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा की ओर से सीएम योगी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं और इस दौरान वो समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साध रहे हैं.

सीएम योगी ने आज रामपुर और मैनपुरी में चुनावी जनसभा (UP Bypoll) को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने रामपुर में आजम खान पर जब कर बरसे. सीएम योगी ने कहा कि सपा के जो नेता कह रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ है, मझे लगता है इससे ज्यादा गुमराह करने वाली बाक कोई नहीं हो सकती. तो वहीं मैनपुरी में सैफई परिवार पर भी तीखा हमला बोला.

समाजवाद के कई ब्रांड हैं- सीएम योगी

तो वहीं मैनपुरी में सीएम योगी ने कहा कि जेपी का समाजवाद नहीं है. लोहिया का समाजवाद भी नहीं है. उन्होंने कहा कि सैफई परिवार में समाजवाद के कई ब्रांड हैं. शिवपाल का समाजवाद, जिसकी लाठी उसकी बैंस यानी लठैत समाजवाद है. रामगोपाल का समाजवाद पूंजीवाद में बदल गया है. तो वहीं सीएम ने कहा कि अखिलेश का समाजवाद अवसरवादी है.

डिंपल को सीएम ने कहा बेचारी

इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी चुनाव (UP Bypoll) हारती है, बेचारी डिंपल को आगे कर दिया जाता है. सीएम योगी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में सैफई परिवार से मुक्ति पाने का अवसर है. मैनपुरी को समाजवादी नहीं, रामराज्य चाहिए. सीएम योगी ने जनसभा में आए लोगों से बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मैनपुरी की जनता का उत्साह देख सपा बौखला गई है.

सपने में आए थें मुलायम- एसपी सिंह बघेल

इस दौरान केद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मेरे सपने में मुलायम सिंह आए थे. उन्होंने कहा था कि तुमने और रघुराज ने मेरा जितना अपमान नहीं किया, जितना अखिलेश ने अध्यक्ष पद से हटाकर मेरा अपमान किया. बीजेपी को जिताकर मेरे अपमान का बदला लेना.

जो किया वो उसका फल भी पाएगा- सीएम योगी

रामपुर में प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजम खान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जो नेता कह रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ है, मुझे लगता है इससे ज्यादा गुमराह करने वाली बात कोई नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि उनके जो कारनामे है, उन्हें उसी की सजा मिल रही है, जिसने जो किया वो उसका फल भी पाएगा. न्यायालय निर्णय ले रहा है.

ये भी पढें: Rampur Bypolls: रामपुर में फिर आजम और जया प्रदा की जुबानी अदावत, बीजेपी नेता ने कहा- अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं Azam Khan

अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए- सीएम

सीएम योगी ने आजम पर तंज कसते हुए आगे कहा कि सरकार या पार्टी का इससे कोई मतलब नहीं है. आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए. अगर मंत्री रहते ईमानदारी से काम किए होते और जुबान पर नियंत्रण रखा होता तो ये परेशानी नहीं झेलनी पड़ती.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या केवल भक्ति के दम पर हिट हुई ‘हनुमान अंश’? जानिए सफलता की वो 4 वजहें जो कोई नहीं बता रहा

Hanuman Ansh Movie Success: ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन, बुंदेली संगीत…

34 minutes ago

क्या दिल्ली में भी बंद रहेंगे बैंक? सिक्किम से लेकर अपने शहर तक का अनंत चतुर्दशी बैंक अपडेट देखें

Bank Holiday: 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर क्या आपके शहर में बैंक बंद हैं?…

60 minutes ago

Rain Alert: 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

Weather Rain Alert: बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन के प्रभाव से 25 से 27…

1 hour ago

Anant Chaturdashi 2026: आज बप्पा की विदाई, जानें विसर्जन का सही समय, राहुकाल और विष्णु पूजा विधि

Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी पर जानें गणपति विसर्जन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, भगवान…

1 hour ago

UN में नहीं थमा नेतन्याहू का गुस्सा, भाषण के बीच बोले- जो कायर हैं, वो हॉल से बाहर चले जाएं

Netanyahu UN Speech: UN में नेतन्याहू के भाषण से पहले कई देशों के डिप्लोमेट्स ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR में VVIPs की जांच पूरी, आडवाणी-जयशंकर समेत किसी का नहीं कटेगा नाम

Delhi SIR के तहत नोटिस पाने वाले आडवाणी, एस जयशंकर, अरविंद केजरीवाल और अन्य प्रमुख…

2 hours ago