आस्था

New Year Astro Tips: नया साल रहेगा खुशहाल, रखें ज्योतिष से जुड़ी इन बातों का ख्याल

New Year Astro Tips: अगले ही महीने से नए साल की शुरुआत हो जाएगी. पुराना साल कई भूली बिसरी यादों के साथ हमें अपनी गलतियों से सबक दे जाएगा. इसके अलावा जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हमें उन चीजों को भी जानना जरूरी है, जो हमारी जानकारी में तो सही रहते हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार उनके परिणाम बहुत ही खराब हैं.

कभी-कभी कोशिश करने के बावजूद कुछ गलत होने पर, हमें लगता है कि यह सब तो हमारी मेहनत में कहीं ना कहीं चूक होने के कारण है. लेकिन यह सब उन छोटी-छोटी बातों के परिणाम भी हो सकते हैं, जिन्हें हम अपनी नासमझी में कर गुजरते हैं. आइए जानते हैं नए साल पर हम अपनी जिंदगी को कैसे सवार सकते हैं.

धन के लिए करें यह

किसी इंसान के जीवन की कल्पना धन के बिना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती उसकी है. आधी से ज्यादा परेशानियां तभी खत्म हो जाती हैं, जब उसके पास अच्छा खासा बैंक बैलेंस हो. ज्योतिष के अनुसार इसके लिए जरूरी है कि आपका घर साफ सुथरा रहे, सुगंधित रहे. नए साल की शुरुआत पर उसकी चमक-दमक ठीक उसी तरह रहे जैसे रोज सुबह उठकर नहाने के बाद आपकी रहती है.

माना जाता है कि अगर आपके घर में किसी तरह की नकारात्मक एनर्जी है तो आप अगर पोंछे वाले पानी में गोमूत्र, नमक और फिटकरी डालकर लगाते हैं तो इस तरह की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है.

इसे भी पढ़े: Numerology Moolank 6: मूलांक 6 वाले के पास वाहन और संपत्ति के मामले में होते हैं ऐसे, रहते हैं इनकी तरफ आकर्षित

शुभ कामों में करें प्रभु को याद

अगर आपके घर में आपका या परिवार के किसी सदस्य का जन्मदिन और विवाह के अतिरिक्त कुछ खास उपलब्धियों के लिए कोई आयोजन हो रहा है तो उससे पहले प्रभु को याद करना चाहिए. आप चाहें तो इस दिन अपने इष्ट देव या भगवान श्री गणेश की आराधना कर सकते हैं.

मांगे अपने बुरे कर्मों की माफी

नए साल के स्वागत से पहले पुराने साल के अंतिम दिन मंदिर जाकर, भगवान से इस साल अपने किए गए कर्मों की माफी मांग सकते हैं. ऐसे में आपका मन साफ होना चाहिए. साल के शुरुआत में भी भगवान के सामने आप उन बुराइयों को त्यागने का संकल्प लें, जो आपके अंदर हैं.

हो सके तो इस दिन दिव्यांगों और असहाय लोगों की मदद करें, क्योंकि नया साल ठंड के दिनों में शुरू होता है इसीलिए आप चाहें तो गरीब लोगों को कंबल का वितरण भी कर सकते हैं. बाकी आपके सामर्थ्य अनुसार आप कुछ और भी चाहें तो कर सकते हैं.

करें इस मंत्र का जाप

नए साल की शुरुआत में पूरे परिवार सहित बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करें. इस दिन किसी भी तरह के मांसाहार और मदिरा से दूर रहें.

Rohit Rai

Recent Posts

अनंत चतुर्दशी पर बना दुर्लभ संयोग! जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समेत आज के पंचांग की पूरी जानकारी

25 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान…

11 minutes ago

अनंत चतुर्दशी पर किन राशियों की खुलेगी किस्मत? मिलेगा बंपर धन लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ कई शुभ योग…

22 minutes ago

Aries Horoscope Today: योजनाओं में होगा बदलाव, आमदनी बढ़ाने के प्रयास तेज; प्रेम और परिवार में संयम से लें काम

Aries Horoscope Today: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बदलाव और व्यस्तता से…

43 minutes ago

Gemini Horoscope Today: दिन रहेगा मिला-जुला, बाहरी लोगों से मिल सकता है फायदा; परिवार में बड़ों से बहस से बचें

Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है।…

45 minutes ago