देश

“बच्चियों को गर्भ में मारने वालों की खैर नहीं…”, CM योगी ने औरैया में दी बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी, विपक्ष पर साधा निशाना

Auraiya: विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रदेश के तमाम जिलों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को औरैया पहुंचे और जिले में ₹688 करोड़ की 145 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने महिला लाभार्थियों को चेक सौंपा तो वहीं जनता को सम्बोधित करते हुए बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी दी और कहा कि गर्भ में बच्चियों को मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इसी के साथ कहा कि, डबल इंजन की सरकार का मिशन ‘आधी आबादी’ का सम्मान करना है.

औरैया के ककोर के तिरंगा मैदान में आयोजित नारी शक्ति संवाद महिला सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आधी आबादी को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेटियों-बहनों का सम्मान लक्ष्मी के रूप में होगा. उनकी सुरक्षा की गारंटी है. इसी के साथ कहा कि, बच्चियों को जन्म से पहले गर्भ में मारने वालों की खैर नहीं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, डबल इंजन की सरकार विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों ने विकास से किनारा किया. बता दें, इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बनकर तैयार ₹688 करोड़ की 145 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इसमें बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है.

ये भी पढ़ें- UP News: पुलिस की वर्दी में बनाई रील, FIR दर्ज होते ही फरार हुआ यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान

बच्ची के पैर में पहनाई पायल

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बच्ची को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और हमेशा की तरह बच्चों से प्यार और दुलार करने वाले सीएम ने बच्ची के पैरों में पायल पहनाई और उपहार भी दिया. इसी के साथ विद्युत सखी को राजकीय आजीविका मिशन के तहत ढाई लाख की चेक सौंपी तो वहीं, छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट दिए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहाकि, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में सम्मेलन किया गया है. महिलाओं की उपस्थिति देखकर समझ में आया कि हमारे पूर्वजों ने नारी को शक्ति क्यों कहा है. इस मौके पर उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि, विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने इस अधिनियम को पारित कराया है. इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने बताया कि, ‘निराश्रित महिला पेंशन’ की राशि को भी बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है. इस मौके पर जनपद कानपुर में जे.के. समूह द्वारा आयोजित ‘स्वयं सहायता समूह’ की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में भी सीएम ने हिस्सा लिया और महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की.

 

चौंकाने वाले थे कन्या भ्रूण हत्या के आंकड़े

इस मौके पर सीएम ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य आगे बढ़ाने का काम कर रही है. बेटियो और महिलाओं को सुरक्षा देने, शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके आगे का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है. इसी के साथ कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में पहले जो आंकड़े आते थे, वो हद चौंकाने वाले होते थे और कन्या भ्रूण हत्या के आंकड़े भी भयभीत करने वाले आते थे. उन्होंने आगे कहा कि, अब कहीं भी बेटियों को पेट में नहीं मारा जा सकेगा. इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने सख्त नियम बनाए हैं, जिससे आज अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं. सीएम योगी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में अगले सत्र में 25 हजार देने का प्रावधान किया जा रहा है. बेटी के जन्म लेते ही उसको योजना का लाभ दिया जाएगा और इसी के साथ ही पहली क्लास में जाएगी, छठवीं क्लास और नौवीं क्लास में जाएगी, तो खाते में पैसा आएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago