ट्रेविस हेड (सोर्स-X)
World Cup 2023: एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 388 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. कंगारू टीम को इस स्कोर तक पहुंचने में टीम के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविड हेड की शानदार शतक का योगदान रहा. वहीं डेविड वॉर्नर और पिछली मैच में तूफानी शतक जमाने वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तेज पारी खेली. आखिरी समय में कप्तान पैट कमिंस और जॉश इंग्लस ने भी तेजी दिखाया और बड़ा सा स्कोर खड़ा किया.
ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट के 27वें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 388 रन बनाए. वहीं इससे पहले लीग मैच के पांचवे मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 399 रन बनाए थे. जबकि, पाकिस्तान के खिलाफ चौथे मुकाबले में कंगारू टीम ने 367 रन का स्कोर खड़ा किया था. इन तीन मैचों में लगातार 350 प्लस रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने वर्ल्ड कप के तीन मैच में लगातार 350 प्लस रन बनाया है. इससे पहले किसी भी टीम ने इतना बड़ा स्कोर लगातार तीन मुकाबले में नहीं बनाया था.
शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करने ओपनर डेविड वॉर्नर के साथ ट्रेविस हेड आए. ट्रेविस का वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच था. वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए हेड ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और मात्र 67 गेंदों में 109 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान हेड ने 7 छक्के और 10 चौके लगाए. 109 रनों की पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान मात्र 57 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया.
ये भी पढ़ें- AUS vs NZ: रचिन रवींद्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली शतकीय पारी, सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी शानदारी पारी खेली. हालांकि, इस मैच में वॉर्नर शतक से चूक गये. वॉर्नर ने 65 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्के और 5 चौके निकले. दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड 175 रनों की साझेदारी की. इन दोनों बल्लेबाजों की रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर खड़ा किया और टीम को 5 रनों से जीत मिली.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…
Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…
UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…
India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…
S Jaishankar UNGA Speech 2026: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UNGA के 81वें सत्र में…
Aaj Ka Mausam: IMD ने 27 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक…