नीदरलैंड ने बांग्लादेश को हराया (सोर्स-X)
NED vs BAN: वर्ल्ड कप 223 में शनिवार को नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रनों से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज कर ली. कोलकाता में खेले गए टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 229 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई.
नीदरलैंड्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर विक्रमजीत सिंह (3 रन) और मैक्स ओ’डाउड बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. तीसरे ओवर में 4 रन के स्कोर पर नीदरलैंड्स के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वेस्ली बरेसी और तीसरे नंबर के बल्लेबाज कॉलिन ऐकरमैन ने पारी को संभाला. 14वें ओवर में वेस्ली 41 रन बनाकर आउट हो गए. 15वें ओवर में ऐकरमैन भी 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए.
कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 68 रनों की पारी खेली और टीम को मजबुत स्थिति में ला दिया. बास डलीडे (17 रन), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त (35 रन), लोगन वान बीक नाबाद 23 रन बनाकर लौटे. शारिज अहमद 6 रन और आर्यन दत्त 9 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह से पूरी नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑल आउट हो गई. बांग्लादेशी गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान शाकिब अल हसन को एक सफलता मिली. वहीं शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहम, मुस्तफीजूर रहमान, मेहदी हसन मिराज ने दो-दो विकेट झटके.
230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. पांचवें ओवर में टीम को पहला झटका लगा. ओपनर लिटन दास 3 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं छठे ओवर में तंजिद हसन भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की ओर से दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक 35 रन बनाए. इसके अलावा महमुउदउल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान ने 20-20 रन बनाए. चार बल्लेबाज 10 के आंकड़े को नहीं छू सके. इस तरह से पूरी बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई. नीदरलैंड्स के पॉल वैन मीकरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. वो प्लेयर ऑफ द मैच बने. इस तरह से नीदरलैंड ने इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें- World Cup में मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार नहीं मिला एक भी विकेट
लिटन दास, तंजिद हसन, मेहदी हसन मिराज, नजमुल शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमुदउल्लाह, महेदी हसन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम.
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डाउड, वेस्ली बरेसी, कॉलिन ऐकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), बास डलीडे, साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, लोगन वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…