देश

यूपी में महंगी होगी शराब, बढ़ जाएंगे देसी, अंग्रेजी और बीयर के दाम, योगी सरकार ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी

UP Liquor Policy: उत्तर प्रदेश में अब शराब पीना काफी महंगा होने जा रहा है. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा लिए गए फैसले की वजह से शराब की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है, जिस कारण अब शराब के दाम बढ़ने वाले हैं. नई आबकारी नीति के लागू होने से 1 अप्रैल से राज्य में देशी, अंग्रेजी और बियर की कीमतों में इजाफा होगा.

45 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य

28 जनवरी 2023 को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने ये फैसला लिया गया है. यूपी सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले में आबकारी लाइसेंस की फीस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले से देसी शराब और बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएंगी. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस फैसले के पीछे इस वर्ष शराब के माध्यम से 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का टारगेट फिक्स करना माना जा रहा है.

इतनी बढ़ जाएंगी शराब की कीमतें

नई आबकारी नीति के लागू होने के बाद बताया जा रहा है कि यूपी में देसी शराब की कीमतों में जहां 5 रुपये वहीं अंग्रेजी कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी. इसके अलावा बियर की कीमतों में भी पांच से सात रुपये की वृद्धि होगी. बढ़ी हुयी दरें 1 अप्रैल से ही लागू हो जाएंगी. शराब की कीमतों के अलावा इसके लाइसेंस फीस में भी 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार ने कश्मीरी पंडितों का राजनीतिक इस्तेमाल करने के सिवा कुछ नहीं किया- राहुल गांधी

लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन फीस भी बढ़ाई गई

सरकार की तरफ से लिए फैसले के अनुसार शराब, बीयर, भांग की सभी दुकानों को अपने लाइसेंस को रिन्यू करने को कहा है. वहीं अब इसके लिए दुकान मालिकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. इसके अलावा शराब के गोदाम, मास्टर वेयरहाउस के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन फीस में भी बढ़ोतरी की गई है.

जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले से मॉडल शॉप पर शराब पिलाने पर अब दो लाख की बजाय 3 लाख रुपये शुल्क देना होगा. नई आबकारी नीति में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया गया है. शराब की दुकानें पहले की तरह ही खुलती रहेंगी.

Rohit Rai

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

19 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

35 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

51 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

53 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

54 minutes ago