खेल

IND VS NZ: लखनऊ में इंडिया के पास जीत ही विकल्प, हार्दिक पंड्या का ये रिकॉर्ड खतरे में

IND VS NZ, 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी 20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार की शाम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. 21 रन से पहला मैच हारने वाली हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) कंपनी के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरुरी है क्योंकि हार का मतलब सीरीज से हाथ धोना है. इसलिए इंडिया मैच के दौरान किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहेगी. वहीं बात न्यूजीलैंड की करें तो वनडे सीरीज गंवाने के बाद मिचेल सेंटनर की कप्तानी में टीम ने टी 20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ धमाकेदार अंदाज में की है.

कीवी टीम लखनऊ में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी और उनमें ऐसा करने की पूरी क्षमता है. इसलिए इंडिया को सावधान रहना होगा. बता दें कि न्यूजीलैंड ने आखिरी बार डेनियल विटोरी की कप्तानी में 2009 में इंडिया में टी 20 सीरीज जीती थी तब इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हांथों में थी.

पिच रिपोर्ट
वेदर रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में बारिश की कोई संभावना नहीं है. शाम में यहां का तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच बना रहेगा. 5 साल पुराने इस स्टेडियम के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीतती है और जीत भी एकतरफा होती है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी. हालांकि रात में ओस होगी इसलिए टॉस के वक्त कप्तान का फैसला काफी अहम होगा.

ये भी पढ़ें: ICC U19 WC Final 2023: सफल रहा BCCI का ये प्रयोग, शेफाली वर्मा की कप्तानी में चैंपियन बन सकती है इंडिया

इंडिया का रिकॉर्ड
इंडिया ने लखनऊ में अबतक दो T20 मुकाबले में खेले हैं और पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही मैचों में बड़ी जीत दर्ज की है. 2018 में इंडिया ने वेस्टइंडीज को 71 रन से और 2022 में श्रीलंका 62 रन से हराया था. इस तरह इस फिल्ड पर इंडिया का विनिंग परसेंटेज हंड्रेड है और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हार्दिक अपने टीम के इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो वे बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज हारेंगे. बता दें कि इंडिया के T20 कप्तान के रुप में हार्दिक ने इंडिया या ओवरसीज अबतक कोई भी सीरीज नहीं गंवाई है.

बल्लेबाजी पर होगा फोकस
पहले T20 में इंडिया के हार की बड़ी वजह टॉप ऑर्डर की नाकामी थी. गिल, ईशान और राहुल त्रिपाठी तीनों ही बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे. हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा का बल्ला भी नहीं चला था. लखनऊ में ये गलती इंडिया को मंहगी पड़ सकती है. इसलिए गिल को अपने वनडे वाली फॉर्म में वापसी करनी होगी साथ ही ईशान को एक अच्छी पारी खेलनी होगी. वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद से ईशान बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. राहुल त्रिपाठी को मिले मौके को भुनाना होगा वहीं हार्दिक और हुड्डा से भी बल्लेबाजी में फायर की उम्मीद टीम मैनेजमेंट करेगी. बल्लेबाजी बेहतर ही तभी इंडिया जीत दर्ज कर पाएगी. लखनऊ का रिकॉर्ड भी अब तक यही रहा है.

इंडिया संभावित प्लेइंग XI

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हड्डा, शिवम मावी, उमरान मलिक, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

2 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago