देश

UP में बम्पर नौकरी… भर्ती किए जाएंगे 42 हजार होमगार्ड, बनेंगे आपदा मित्र, मुख्यमंत्री योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

UP Job Alert: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बम्पर नौकरी के अवसर सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए विभागों को निर्देश दे रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में आपदा मित्र तैनात होंगे. इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने इसके लिए नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क़ानून व्यवस्था का विषय हो अथवा आपदाकाल में जनसामान्य के सहयोग के लिए मौके, होमगार्ड स्वयंसेवकों ने हर समय अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया है. होमगार्ड स्वयंसेवकों की सेवा भावना सराहनीय है. विभिन्न राज्यों में भी उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है.

ये भी पढ़ें-NEET परीक्षा में गड़बड़ी की जांच करेगी CBI, देश भर में स्टुडेंट्स के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा फैसला

होमगार्डों को मिलेगा आपदा मित्र का प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में सेवारत होमगार्डों को आपदा मित्र का प्रशिक्षण भी कराया जाए. होमगार्ड स्वयंसेवकों की फिजिकल फिटनेस के लिए उनकी साप्ताहिक ड्रिल भी कराई जानी चाहिए. इसके अलावा सीएम ने ये भी कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से तैनात आपदा मित्र के रूप में हमारे पास पहले से ही दक्ष मैनपॉवर है. हमें इनका सदुपयोग करना चाहिए. आपदा मित्रों का प्रशिक्षण कराकर उन्हें होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में सेवा देने का अवसर दिया जाना चाहिए. इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से समन्वय स्थापित करते हुए विधिक परामर्श प्राप्त कर नियमावली तैयार कराई जाए.

2033 तक इतने होमगार्ड हो जाएंगे रिटायर

सीएम योगी ने बैठक के दौरान कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं. करीब 75 हजार ड्यूटी पॉइंट पर प्रतिस्थापित हैं. इनमें से प्रति वर्ष लगभग 4000 होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं. अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2033 तक 42 हजार से अधिक होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे. सीएम योगी ने आगे कहा कि ऐसे में नई नियुक्ति की प्रक्रिया समय से पूरी कर लेनी चाहिए. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दो चरणों मे 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती करने का लक्ष्य लेकर कार्यवाही आगे बढ़ाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

37 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

50 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago