NEET-UG Paper Leak Case: NEET (UG) पेपर लीक मामले में देश भर में अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला करते हुए नीट यूजी की परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं के मामले की व्यापक जांच अब CBI को सौंप दी है. बता दें कि इससे पहले UGC-NET परीक्षा की भी जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है.
बता दें कि नीट परीक्षा में तमाम गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पिछले कई दिनों से देश भर में अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान इस मामले को अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट भी लेकर पहुंचे हैं. इस परीक्षा में शामिल हुए 10 छात्रों की ओर से याचिका दायर की गई थी और मांग की गई थी कि बिहार पुलिस इस मामले की जांच में तेजी लाए.
इसी के साथ ही याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सामने रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है. छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस पूरे मामले की जांच सीबीआई और ई़डी से कराने की मांग की थी. इसके अलावा याचिका में ये भी कहा गया है कि याचिकाकर्ता परीक्षा रद्द होने के परिणामों से पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है.
याचिका में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि‘वर्ष 2024 की नीट-यूजी परीक्षा में कई अन्य अनियमितताएं थीं, खासकर उम्मीदवारों को समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने में अधिकारियों की ओर से घोर लापरवाही बरती गयी.’ इसके अलावा याचिका में अभ्यर्थियों ने ये भी कहा कि ‘कुछ जगहों पर प्रश्नपत्रों का गलत सेट वितरित किया गया और बाद में वापस मांग लिया गया.’ अभ्यर्थियों द्वारा इन आरोपों के साथ दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट लगातार सुनवाई कर रहा है.
तो दूसरी ओर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है. तो इसी बीच सरकार द्वारा लगातार परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं. शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक सुबोध सिंह को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर अब रिटायर्ड आईएएस प्रदीप सिंह एनटीए के महानिदेशक होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…