Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NEET परीक्षा में गड़बड़ी की जांच करेगी CBI, देश भर में स्टूडेंट्स के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा फैसला

NEET-UG Paper Leak Case: छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई और ई़डी जांच की मांग की थी.

NEET Paper Leak Case

NEET-UG Paper Leak Case: NEET (UG) पेपर लीक मामले में देश भर में अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला करते हुए नीट यूजी की परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं के मामले की व्यापक जांच अब CBI को सौंप दी है. बता दें कि इससे पहले UGC-NET परीक्षा की भी जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है.

छात्रों ने की थी मांग

बता दें कि नीट परीक्षा में तमाम गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पिछले कई दिनों से देश भर में अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान इस मामले को अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट भी लेकर पहुंचे हैं. इस परीक्षा में शामिल हुए 10 छात्रों की ओर से याचिका दायर की गई थी और मांग की गई थी कि बिहार पुलिस इस मामले की जांच में तेजी लाए.

ये भी पढ़ें-NEET पेपर लीक मामले में नया खुलासा…अब पुलिस को इस मास्टरमाइंड की तलाश, साल 2010 की कई परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में भी शामिल रहा नाम, यूपी-झारखंड से भी जुड़े तार

इसी के साथ ही याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सामने रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है. छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस पूरे मामले की जांच सीबीआई और ई़डी से कराने की मांग की थी. इसके अलावा याचिका में ये भी कहा गया है कि याचिकाकर्ता परीक्षा रद्द होने के परिणामों से पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

जानें याचिका में अभ्यर्थियों ने क्या कहा?

याचिका में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि‘वर्ष 2024 की नीट-यूजी परीक्षा में कई अन्य अनियमितताएं थीं, खासकर उम्मीदवारों को समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने में अधिकारियों की ओर से घोर लापरवाही बरती गयी.’ इसके अलावा याचिका में अभ्यर्थियों ने ये भी कहा कि ‘कुछ जगहों पर प्रश्नपत्रों का गलत सेट वितरित किया गया और बाद में वापस मांग लिया गया.’ अभ्यर्थियों द्वारा इन आरोपों के साथ दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट लगातार सुनवाई कर रहा है.

तो दूसरी ओर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है. तो इसी बीच सरकार द्वारा लगातार परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं. शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक सुबोध सिंह को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर अब रिटायर्ड आईएएस प्रदीप सिंह एनटीए के महानिदेशक होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital