देश

Gujarat Elections: यूपी के मंत्री एके शर्मा ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं, बोले- BJP और पीएम मोदी के लिए गुजरात में अपार जन समर्थन

Gujarat Elections: उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया. अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान यूपी के मंत्री और पूर्व नौकरशाह ने सूरत में कई जनसभाओं को संबोधित किया. चार दिनों के दौरे के दौरान, एके शर्मा ने विभिन्न समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात की.

गुजरात दौरे के दौरान एके शर्मा ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं और अलग-अलग क्षेत्र के प्रख्यात मंदिर से अपने प्रचार की शुरूआत की, फिर चाहे वह साई बाबा का मंदिर हो या हनुमान जी का या भगवान शिव का. गलियों-मुहल्लों में घूमकर, बाज़ारों-दुकानों तक… उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया.

शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

पूर्व नौकरशाह और यूपी के मंत्री ने मराठी समाज के लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात की. साथ ही उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. इसके अलावा, उन्होंने अति पिछड़े समुदाय के लोगों के बीच जाकर तमाम मुद्दों पर बात की और बाबासाहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

एके शर्मा की रैलियों और जनसभाओं में अपार जन समूह देखने को मिला. इस दौरान उन्होंने अपने भाषणों में गुजराती भाषा के साथ-साथ हिंदी और भोजपुरी में भी संबोधन किया.

यूपी के मंत्री ने गुजरात के विभिन्न इलाकों के लोग जो सूरत में रहते हैं उनकी भी नब्ज टटोली. कच्छ समाज, उत्तर गुजराती समाज एवं अन्य ऐसे लोगों के बीच मिलते समय ये नजर आया कि वो अपने कार्यकाल में कितने लोकप्रिय और कुशल अधिकारी थे.

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बनाई चुनावी रणनीति

इसके अलावा, एके शर्मा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता, शक्तिकेंद्र के लोगों एवं अन्य ऐसे मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति बनाई. वहीं, टिकट ना मिलने से नाराज़ कई नेताओं के घर मिलने गए और वहां उनके समर्थकों के साथ घंटों बैठकर उनका समर्थन सुनिश्चित कराया.

ये भी पढ़ें: Gujarat Elections: पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत- सूरत में बोले यूपी के मंत्री ऊर्जा एके शर्मा

सूरत में बसे उत्तर भारतीयों से मिला बहुत प्यार

यूपी के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने कहा कि गुजरात के दौरे पर प्रदेश के लोगों के साथ-साथ सूरत में बसे उत्तर भारतीयों ने उन्हें बहुत प्यार दिया. अपने दौरे के अंतिम दिन उन्होंने प्रचार अभियान में लगे नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. साथ ही कहा कि भाजपा और पीएम मोदी के लिए गुजरात में अपार जन समर्थन देखने को मिल रहा है. यूपी के मंत्री के जनसंपर्क से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा था.

Bharat Express Desk

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

13 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

41 minutes ago