देश

मंत्री एके शर्मा ने रामचरितमानस पर बयानबाजी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य को दी नसीहत, जानें क्या कहा

AK Sharma: सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को हटाने या फिर रामचरितमानस को ही प्रतिबंधित करने की मांग उठाई थी. इसके बाद से सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विधान परिषद में भी इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद योगी सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को नसीहत दी.

रामचरितमानस पर बयानबाज़ी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य को नसीहत देते हुए कहा, “दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, फिर कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों.” एके शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बातों का जवाब देते हुए कहा, “आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं, विधायिका की पूरी बातों को जानते हैं. ऐसे फोरम पर ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए जिससे समाज में विभाजन हो.”

समाज को बांटने की बातें नहीं करनी चाहिए- एके शर्मा

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने कहा, “अगर आप पीएम मोदी और सीएम योगी की इस रणनीति से परेशान हैं कि कैसे पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ चल रहे हैं, कैसे दलित वर्ग के लोगों के साथ आते जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, “आइए, मुकाबला हम फील्ड में करेंगे, यहां बैठकर समाज को विभाजित करने की बातें नहीं करनी चाहिए.”

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य करीब एक महीने से रामचरितमानस को लेकर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं और वह कुछ चौपाइयों को हटाने या फिर रामचरितमानस को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं. पिछले दिनों, सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी रामचरितमानस की चौपाइयों को लेकर उठे विवाद पर बयान दिया था.

ये भी पढ़ें: UP News: जिसको मन करे, हिंदुओं का अपमान कर दे?- रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने पर सदन में भड़के सीएम योगी

सीएम योगी ने भी सपा पर साधा था निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामचरितमानस विवाद पर सपा को घेरते हुए कहा था कि अवधी और बुंदेलखंडी के लिखे शब्द ‘ताड़ना’ और ‘शूद्र’ का गलत मतलब निकाला गया. शूद्र का मतलब श्रमिक से और ताड़ना का अर्थ देखना होता है. तुलसीदास के रामचरितमानस को कुछ लोगों ने फाड़ने का काम किया, यही घटना अगर किसी दूसरे मजहब के साथ हुई होती तो, देखते क्या होता.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

12 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

12 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

32 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago