पीएम मोदी भगवान का अवतार-गुलाब देवी
योगी सरकार में मंत्री गुलाब देवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान का अवतार बता दिया है. पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए गुलाब देवी ने कहा कि, पीएम के मुंह से जो भी शब्द निकलता है, उसे पूरा हिंदुस्तान मानता है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, कि पीएम मोदी अपने पूरे जीवन तक देश के प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी बुधवार को संभल जिले के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में मेला श्रीगणेश चौथ के संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची थी. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि, ‘माननीय मोदी जी एक अवतार के रूप में हैं. वह असाधारण प्रतिभा के धनी हैं. उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है. उन्होंने पीएम के कार्यकाल पर बात करते हुए कहा कि, अगर वो चाहें तो जब तक उनका जीवन है, तब तक वो देश के प्रधानमंत्री रह सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए मंत्री गुलाब देवी ने उनको भगवान स्वरूप बता दिया. उन्होंने कहा कि, मोदी जी एक असाधारण व्यक्तित्व हैं..मैं तो कहती हूं कि वह भगवान काअवतार हैं. भगवान ने उनको अपने प्रतिनिधि के रूप में धरती पर भेजा है. वो जब जो भी चाहते हैं ठीक वैसा ही करा देते हैं. उनकी बात पूरा हिंदुस्तान मानता है.
बता दें पेशे से शिक्षक गुलाब देवी साल 1991 से बीजपी से जुड़ी हैं. तब से वो 4 बार विधायक बन चुकी हैं. 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने संभल की चंदौसी विधानसभा सीट से चौथी बार जीत दर्ज की हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रीमंडल में उन्हें शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…