आस्था

Ram Mandir Pran Pratishtha: पहली वर्षगांठ पर श्री रामलला का हुआ महाभिषेक, 3 दिवसीय भव्य महोत्सव का शुभारंभ

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है. इस अवसर पर अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला महाभिषेक किया गया. समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई. प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव को प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है.

इस वर्ष 11 जनवरी को बीते वर्ष के मुहूर्त के अनुसार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव मनाया जा रही है. इस अवसर पर पुजारियों ने रामलला का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया. फिर गंगाजल से नहलाने के बाद रामलला का श्रृंगार किया गया. उन्होंने सोने और चांदी के तारों से बुने गए वस्त्र पहनाए गए.

रामनगरी को फूलों से सजाया

दरअसल 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में तीन दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित हो रहा है. 11 से 13 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर रामनगरी को फूलों से सजाया गया है. शनिवार सुबह से ही राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, ‘11 से 13 जनवरी तक अयोध्या में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिनों के लिए सभी आरती पास को निरस्त किया गया है. राम मंदिर में दर्शन के आने वाले श्रद्धालु आरती के दौरान रामलला के दर्शन करते हुए बाहर निकल जाएंगे.’ इस बीच, अयोध्या जिला प्रशासन ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को देखते हुए रामनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा है.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, ‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है. मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा.’

मानवता का अनुपम उदाहरण

इस विशेष दिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने इस पावन अवसर पर अपने विचार साझा किए हैं.

शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘जय श्री राम! अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की सभी राम भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है. 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, गत वर्ष मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा. श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का स्मरण कर उनका आभार व्यक्त करता हूं. मोदी सरकार सांस्कृतिक विरासतों के पुनरुत्थान की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी.’

राम मंदिर पहुंचे योगी

शनिवार (11 जनवरी) को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के अवसर पर पूजा करने के लिए श्री राम मंदिर पहुंचे और प्रभु श्री राम के चरणों में शीश झुकाया व रामलला की उतारी आरती. मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया. मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया. सीएम योगी ने साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया.

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने रामकथा पार्क पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. सीएम योगी प्रतिष्ठा द्वादशी के मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे.

हम चाकर रघुवीर के

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह पर एक पोस्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हम चाकर रघुवीर के… जय श्री राम.’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, धन्य अवध जो राम बखानी… श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठा-द्वादशी कार्यक्रम में. जय जय श्री राम!

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘आज धार्मिक तिथि के अनुसार एक वर्ष (प्राण प्रतिष्ठा समारोह का) पूरा हो रहा है. मैं इस अवसर पर सभी को बधाई देता हूं.’ एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘श्रीअयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. जय-जय श्रीराम.’

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट को रीशेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘असंख्य राम भक्तों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.’ उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘असंख्य राम भक्तों के सदियों के त्याग और तपस्या व आस्था, सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय एकता के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम लला जी की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.’

रामलला के गेटअप में महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंचीं वेदिका


महाराष्ट्र की रहने वाली वेदिका जायसवाल रामलला के गेटअप में तैयार होकर अयोध्या पहुंची हैं. चौथी क्लास की छात्रा भगवान राम को अपना दोस्त मानती हैं. बच्ची में सनातन के प्रति गहरी आस्था है और महाभारत और रामायण का ज्ञान भी है.

वेदिका के साथ उनकी मां दीक्षा जायसवाल भी अयोध्या पहुंची हैं. रामलला के गेटअप में वेदिका को देखकर अयोध्यावासी भी भाव-विभोर हो रहे रहे हैं.  इस महोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर में लोग पहुंच रहे हैं. दीक्षा जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि 22 जनवरी 2024 को जब श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. मुझे तब लगा था कि मैं श्री राम लला के गेटअप में अपनी बेटी को तैयार करूंगी. वहीं वेदिका जायसवाल ने बातचीत के दौरान जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए सुंदर स्तुति सुनाई.

22 जनवरी 2024 को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की ऐतिहासिक स्थापना 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई था, जो मंदिर निर्माण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण था. वर्षगांठ समारोह मंदिर के आध्यात्मिक महत्व और इसके निर्माण में सहयोग करने वाले अनगिनत भक्तों के समर्पण का प्रतिबिंब है. जैसे-जैसे शहर इन तीन दिनों के पवित्र आयोजनों की तैयारी कर रहा है, माहौल भक्ति, आनंद और प्रत्याशा से भरा हुआ है, देश भर से तीर्थयात्री अयोध्या के हृदय में इस ऐतिहासिक अवसर को देखने के लिए आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

38 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago