नवीनतम

उर्वशी-पंत की स्टोरी में असली Mr. RP ने मारी एंट्री, जानिए कौन है वो ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम एक-दूसरे के साथ  काफी लंबे समय से जोड़ा जा रहा है. उनके बीच कई बार लव अफेयर की खबरें सामने आई और कुछ बात को लेकर दोनों में विवाद भी देखा गया. दोनों की सोशल मीडिया पर जुबानी जंग भी हो चुकी है ,लेकिन इन सब के बीच अब असली Mr. RP की एंट्री हो चुकी है. जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल ग्लैमर्स एक्ट्रस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता RP के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट शेयर की है. इतना ही नहीं उन्होंने कैप्शन में लव इमोजी भी एड किया है,  जिस पर यूजर्स जमकर मौज ले रहे हैं.

उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं. वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैमली, दोस्तों और करीबियों के साथ फोटोज शेयर करती हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने कई बार Mr. RP नाम से पोस्ट किया है, जिसको यूजर्स ऋषभ पंत से जोड़कर देखते हैं. लेकिन उन्होंने आज सबको बता दिया है कि आखिर असली  Mr. RP  कौन है. जिनके लिए वो पिछले लंबे समय से अपने सोशल अकाउंट्स पर पोस्ट कर रही थी.

RP मतलब साउथ एक्टर ‘राम पोथीनेनी’

उर्वशी रौतेला जिस Mr. RP की बात करती थी असल में वो साउथ एक्टर राम पोथीनेनी (Ram Pothineni) हैं. उर्वशी ने आज उनके साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की. इस तस्वीर में उन्होंने Mr. RP  को टैग करते हुए गुलाब का फूल और दिल वाला  इमोजी भी बनाया है.

जैसे ही यूजर्स ने इस पोस्ट को देखा, वो इसको लेकर मौज लेने लगे. एक ने इसे RP से जोड़ दिया और लिखा, ‘अच्छा तो ये है आरपी. तो वहीं ‘ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘देख रहे हो ऋषभ भाई.’ एक यूजर ने तो एक कदम आगे बढ़कर इसे भाई दूज से जोड़ दिया और लिखा, ‘आप सभी को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं.’

खैर अब उर्वशी रौतेला ने Mr. RP नाम की मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया है. इससे पहले सब यही समझते थे कि, उर्वशी अपने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर करती थीं उसमें वो जो Mr. RP  का जिक्र किया करती थी उसे ऋषभ पंत के लिए समझा जाता था. उर्वशी और पंत के बीच कुछ ऐसी चीजें सामने आ रही थी जिससे यह लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. उर्वशी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक बार मैं दिल्ली में थी और Mr. RP मुझसे मिलने होटल में आए थे, लेकिन मैं सो गई थी. जब मैं सोकर उठी तो देखा मेरे फोन में उनकी 17 मिस्ड कॉल थी. इस बात को ऋषभ पंत से जोड़कर देखा गया था. हालांकि पंत ने ऐसी किसी भी बात से साफ इंकार कर दिया था. इससे यूजर्स काफी कंफ्यूज हो गए थे. अब असली RP की कहानी में एंट्री से तस्वीर साफ साफ हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

12 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

27 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

31 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

36 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago